फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The cooperative bank earned a gross profit of 1638.88 lakh in one year

एक साल में सहकारी बैंक ने कमाया 1638.88 लाख का सकल लाभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
The cooperative bank earned a gross profit of 1638.88 lakh in one year
सहकारी बैंक की वार्षिक बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। जिला सहकारी बैंक की 47वीं वार्षिक बैठक हुई। इसमें पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में कार्यरत विभिन्न सहकारी समितियों के 97 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल ने पिथौरागढ़ और चंपावत जिले के आर्थिक विकास में बैंक की भूमिका को अहम बताया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत की अध्यक्षता में हुई बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक चंद्रा पंत विशिष्ट अतिथि हयात सिंह माहरा, महेंद्र लुंठी, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, पूर्व केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत ने किया। बैठक में बैंक के अध्यक्ष सामंत ने कहा कि बैंक की निजी पूंजी 31 मार्च 2020 को 9809.73 लाख थी। 31 मार्च 2021 को बढ़कर 11405.93 लाख हो गई है। इसमें अंश पूंजी 905.19 लाख के स्तर से बढ़कर 31 मार्च 2021 को 1071.54 लाख के स्तर पर आ गई है। बैंक की कार्यशील पूंजी 31 मार्च 2020 तक 11815.56 लाख रुपये थी। जो बढ़कर 2021 तक 120999.74 लाख के स्तर पर है।
विज्ञापन

बैंक का ऋण व्यवसाय 2020 में 46287.34 लाख से बढ़कर 2021 तक 55465.72 लाख के स्तर पर आ गया है। 30 जून 2021 तक ऋण वसूली 61.01 प्रतिशत रही। बैंक का सकल लाभ 31 मार्च 2021 तक 1633.88 लाख रहा, जिसमें 536.88 शुद्ध लाभ रहा। निकाय वर्ष 2020-21 में वास्तविक बजट 8947.05 लाख और आगामी वित्तीय वर्षों के लिए 943.00 लाख, 10120 लाख प्रस्तावित आय व्यय बजट का अनुमोदन किया गया है। बैंक के सचिव महाप्रबंधक सुरेंद्र कुमार प्रभाकर ने वर्ष 2020-21 का वार्षिक संतुलन पत्र, लाभ हानि खाता, प्रस्तावित लाभ वितरण अनुमोदन के लिए निकाय बैठक में प्रस्तुत किया। कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि पिथौरागढ़ और चंपावत के आर्थिक विकास के लिए सहकारी बैंक ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। बैठक में उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रौतेला,विरेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, धर्म सिंह,जगदीश राम,उमेश महर,पूरन सिंह उत्तम गिरी,मनोज कुमार पुनेठा, उप महाप्रबंधक जीवन चंद्र पंत, एलएन भट्ट, अजय कुमार दुर्गापाल मौजूद रहे। बैठक का संचालन अनुभाग अधिकारी पीयूष पंत ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed