फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The construction of Tharkot lake will be completed by the last week of March

मार्च अंतिम सप्ताह तक पूरा हो जाएगा थरकोट झील का निर्माण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
The construction of Tharkot lake will be completed by the last week of March
थरकोट झील का निरीक्षण करते डीएम पिथौरागढ़। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। थरकोट में 32 करोड़ रुपये की लागत से बन रही झील इस माह के अंत तक अस्तित्व में आएगी। सिंचाई विभाग ने झील का 90 प्रतिशत से अधिक निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। झील के पानी का पेयजल आपूर्ति के साथ ही सिंचाई के लिए भी उपयोग किया जाएगा। डीएम ने झील का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निर्माण की सुस्त गति को देखते हुए उन्होंने सिंचाई विभाग के ईई के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को डीएम डॉ. आशीष चौहान ने थरकोट में निर्माणाधीन झील का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने झील के निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता प्रकाश पुनेठा, कनिष्ठ अभियंता नीरज गिरी व संजय जोशी ने डीएम को झील निर्माण को लेकर आवश्यक जानकारी दी।
विज्ञापन

लोनिवि और ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई का वेतन रोकने के निर्देश
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. आशीष चौहान निर्माणाधीन ईवीएम वेयरहाउस और घंटाघर का निरीक्षण भी किया। निर्माण कार्यों की धीमी प्रगति पर लोनिवि और ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए। डीएम ने धारचूला में सिंचाई विभाग के ईई को चेतावनी जारी करते हुए तटबंध निर्माण साइड में कैमरा लगाने और प्रतिदिन रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed