{"_id":"58ee5e7c4f1c1bbc7fcf606a","slug":"the-cinema-line-will-end-the-drinking-water-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिनेमा लाइन का पेयजल संकट दूर होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिनेमा लाइन का पेयजल संकट दूर होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 12 Apr 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
सिनेमा लाइन में पेयजल की स्थिति का निरीक्षण करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के सिनेमा लाइन इलाके में लंबे समय से जारी पेयजल संकट का हल निकालने के लिए जल संस्थान ने तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार की सुबह अधिशासी अभियंता विशाल कुमार ने अपने स्टाफ के साथ पूरे इलाके का निरीक्षण किया और लोगों को आश्वासन दिया कि जल्दी ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। सिनेमा लाइन के कुछ घरों में पानी की बूंद तक नहीं टपकती। अब जल संस्थान सबसे पहले वितरण व्यवस्था में सुधार करेगा। साथ ही यह भी देखा जाएगा कि कोई परिवार टुल्लू पंप का उपयोग तो नहीं करता।
विज्ञापन
सिनेमा लाइन के सभासद पवन माहरा के नेतृत्व में पिछले दिनों उपभोक्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पेयजल संकट की जानकारी दी थी। कहा था कि इस इलाके में अक्सर पेयजल का संकट रहता है। कुछ परिवार तो ऐसे हैं, जिनके नलों में पानी की बूंद तक नहीं टपकती। ईई ने कहा कि समस्या का तत्काल हल निकाला जाएगा। सबसे पहले वितरण प्रणाली में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि अब सुबह पानी खुलते समय जल संस्थान की टीम निरीक्षण करेगी। यदि कहीं पर कोई गड़बड़ी मिली तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जल संस्थान का दावा है कि घाट पंपिंग योजना और ठुलीगाड़ पंपिंग योजना से लगातार पानी मिल रहा है। इस समय संकट जैसी स्थिति नहीं है। अब जहां पर खामियां रह गई हैं उनको दूर किया जाएगा। निरीक्षण में सहायक अभियंता विनय जोशी, अवर अभियंता संतोष कुमार के अलावा सभासद पवन माहरा, जगदीश सार्की, उमापति गड़कोटी, अंकित त्रिपाठी आदि लोग थे।
विज्ञापन