फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The bridge will be allowed to open until ten o'clock at night

झूलापुल को रात दस बजे तक खोलने की लेंगे अनुमति

Sat, 05 Nov 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौलजीबी/धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, जौलजीबी/धारचूला Updated Sat, 05 Nov 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
The bridge will be allowed to open until ten o'clock at night
जौलजीबी में झूलापुल की क्षतिग्रस्त दीवार का निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जौलजीबी में 14 नवंबर से शुरू होने वाले ऐतिहासिक और व्यापारिक महत्व के मेले के दौरान महाकाली में बने अंतरराष्ट्रीय झूलापुल को रात दस बजे तक खुला रखने के लिए जिला प्रशासन गृह मंत्रालय से अनुमति लेगा। आम दिनों में यह झूलापुल शाम छह बजे बंद हो जाता है।

विज्ञापन


शनिवार को जौलजीबी मेले की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में नेपाल और भारतीय क्षेत्र के लोगों ने कहा कि मेले के दौरान रात तक लोगों की आवाजाही बनी रहती है। नेपाल के लोग रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए आना तो चाहते हैं, लेकिन शाम को झूलापुल बंद हो जाता है। जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने कहा कि झूलापुल को रात दस बजे तक खुला रखने के लिए प्रदेश के गृह मंत्रालय से अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि मेले में राज्यभर के व्यापारियों को बुलाया जाए। कुमाऊं गढ़वाल चैंबर्स आफ कामर्स से इस बारे में संपर्क किया जाए और सभी व्यापार मंडलों को यह पत्र दिया जाए कि वे मेले में हिस्सा लें। मेले में लगने वाले सरकारी विभागों और गैर सरकारी विभागों के स्टाल दस नवंबर तक तैयार हो जाएंगे। अस्थायी दुकानों के निर्माण का काम भी जल्दी शुरू होगा। विद्युत विभाग और जल संस्थान से कहा गया कि 12 नवंबर तक मेला स्थल में बिजली और पानी की व्यवस्था कर लें। तब तक संचार सेवाएं भी दुरुस्त करने को कहा गया। मेले के दौरान धारचूला से जौलजीबी के बीच रोडवेज की दो बसों का संचालन होगा। उद्यान विभाग से कहा गया कि मेला स्थल में जैविक कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था करें। टैक्सी यूनियन को सख्त निर्देश दिए गए कि यात्रियों से किराए की राशि ज्यादा वसूल न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाद्य विभाग मेला शुरू होने से पहले जौलजीबी में मिट्टी का तेल और राशन की पर्याप्त व्यवस्था करेगा। सिंचाई विभाग से कहा गया कि मेला स्थल में दवा का छिड़काव करे। झूलापुल के एक ओर की टूटी हुई दीवार की मरम्मत का काम भारत और नेपाल के अधिकारी मिलकर करेंगे। अधिकारियों ने पुल की टूटी हुई दीवार का निरीक्षण भी किया। बैठक में सीडीओ आशीष चौहान, एसडीएम आरके पांडे, जनजाति परिषद के उपाध्यक्ष कैलाश रावत, नेपाल के डीएसपी केदार खनाल, नेपाल के सहायक सीडीओ हरक बहादुर सिंह, एसएसबी के दीपेंद्र कुंवर, जौलजीबी के व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र धर्मशक्तू, दौलत पाल, शकुंतला दताल तथा अन्य लोग मौजूद थे। मेला 14 से 19 नवंबर तक चलेगा। शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 


उद्घाटन पर सीएम के आने की उम्मीद
जौलजीबी मेले के उद्घाटन पर मुख्यमंत्री हरीश रावत के आने की उम्मीद है। यह उनके विधानसभा क्षेत्र का प्रमुख मेला है। पिछले साल भी मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने ही किया था। अभी हालांकि प्रशासन के पास सीएम का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं पहुंचा है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि 14 नवंबर को मुख्यमंत्री जौलजीबी आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed