{"_id":"58b30cfd4f1c1bbd56830d4f","slug":"the-body-was-found-inside-the-cave-leopard","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुफा के अंदर तेंदुए का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुफा के अंदर तेंदुए का शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 26 Feb 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूनाकोट के पास एक गुफा के अंदर से तेंदुए का शव मिला है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। तेंदुए की मौत चार-पांच दिन पहले हो गई थी। उसका शव सड़ गया था। गुफा के पास से आने जाने वालों को जब दुर्गंध महसूस हुई तो उन्होंने गुफा के पास जाकर देखा। वहां पर तेंदुआ मरा हुआ था।
विज्ञापन
वन रेंजर दिनेश चंद्र जोशी ने बताया कि नर तेंदुए की उम्र करीब दस साल की थी। उसके शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला। पोस्टमार्टम में तेंदुए की मौत बीमारी से होने की पुष्टि हुई है। वन विभाग की टीम ने शव को दफना दिया है। वन रेंजर जोशी ने बताया कि बीमारी के कारण अशक्त होने से तेंदुए ने मूनाकोट के पास एक पहाड़ी पर बनी छोटी सी गुफा में शरण ले रखी थी। वहीं पर उसकी मौत हो गई। मूनाकोट क्षेत्र में तेंदुए काफी संख्या में दिखाई देते हैं। पिछले दिनों एक तेंदुआ खेतों के लिए बनाई गई तार-बाड़ में फंस गया था। उसे सुरक्षित निकाल लिया गया था। लोगों के घरों के पास भी अक्सर तेंदुए पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन