फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The blonde made in deadly bridge condition

जानलेवा हालत में गोरी में बना झूलापुल

Thu, 29 Jan 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 29 Jan 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
The blonde made in deadly bridge condition

 धारचूला और मुनस्यारी के बीच में मवानीदवानी में गोरी में बना झूलापुल जानलेवा हालत में पहुंच गया है। सितंबर 2014 में इस झूलापुल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। उसके बाद भी पुल की मरम्मत का काम शुरू नहीं हो पाया है। अब इस पुल की मरम्मत की मांग को लेकर क्षेत्र के लोग दो फरवरी से आंदोलन करने वाले हैं।

विज्ञापन


बताया गया कि झूलापुल की एक चेन जून 2013 की आपदा के समय टूट गई थी। इससे पुल टेड़ा हो गया। लोगों के पास नदी को आरपार करने का कोई अन्य साधन न होने के कारण इसी पुल से जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। 19 सितंबर 2014 को इसी खतरनाक पुल से गिरकर मवानीदवानी निवासी नारायण सिंह की मौत हो गई थी। इस पुल से मवानीदवानी, माणीधामी, दाखिम, धामीगांव, घरुड़ी के लोग आवाजाही करते हैं।
विज्ञापन


भाजपा जिला प्रवक्ता जगत मर्तोलिया ने इस अनदेखी पर आश्चर्य जताते हुए कहा है कि एक ओर सरकार आपदा प्रभावित इलाकों में तेजी से पुनर्निर्माण के काम होने का दावा करती है। दूसरी ओर ऐसे जानलेवा पुलों की मरम्मत अब तक नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि दो फरवरी से क्षेत्र के लोगों को साथ लेकर जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने आशंका जताई है कि पुल की मरम्मत के नाम पर धन खर्च कर दिया गया होगा और लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed