फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Thal-Munsiyari road could not be improved

Pithoragarh News: नहीं सुधर सकी थल-मुनस्यारी सड़क

Sat, 14 Oct 2023 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 14 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Thal-Munsiyari road could not be improved
बदहाल डीडीहाट दूनाकोट सड़क ।संवाद
नाचनी (पिथौरागढ़)। सामरिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण थल-मुनस्यारी सड़क हरड़िया के नया बस्ती के पास खतरनाक हाल में है। रामगंगा के कटाव और पहाड़ी दरकने से 10 वर्षों से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी यहां सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए जा रहे हैं। इसका असर पर्यटन व्यवसाय पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन


लोनिवि हर साल सड़क खोलने के लिए जेसीबी के ईंधन पर ही हर साल लाखों रुपये फूंक रहा है। वर्षाकाल खत्म होने पर भूसंरक्षण के लिए स्थायी कार्य नहीं किया जाता है। बरसात में सड़क बंद रहने से तेजम और मुनस्यारी की तहसील के 75 गांवों की 50,000 से अधिक आबादी को परेशानी होती है। नाचनी की प्रधान प्रेमा पिपलिया ने बताया कि नाचनी गांव की जमीन बाढ़ से कट रही है। गांव को जोड़ने वाली सड़क भी खतरे की जद में आ गई है।
विज्ञापन




--

बोले लोग



कोट

वर्षों से हरड़िया में सड़क का कटना जारी है। विभाग स्थायी उपचार नहीं कर रहा है। वह सामरिक संवेदना, पर्यटन और जनता की अनदेखी करता आया है। यही हाल रहा तो आंदोलन किया जाएगा। - जगत मर्तोलिया, जिला पंचायत सदस्य, मुनस्यारी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

हरड़िया सड़क बंद रहने से तीन से चार माह पर्यटकों का मुनस्यारी आना बंद हो जाता है। इसका होटल और पर्यटन कारोबारियों पर पड़ता है। हरड़िया में शीघ्र सड़क का स्थायी निर्माण होना चाहिए। - पूरन पांडेय, होटल कारोबारी मुनस्यारी।




कोट

हरड़िया नया बस्ती में भूस्खलन रोकने के लिए सत्रह करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। स्वीकृति न मिलने के बाद फिर उन्नीस करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - कृष्ण सिंह पिपलिया, जेई, लोनिवि, डीडीहाट।



डीडीहाट-दूनाकोट सड़क पर जोखिम भरी डगर
इस सड़क पर हलक पर अटक जाती है यात्रियों की जान
लोगोः अमर उजाला अभियान

संवाद न्यूज एजेंसी
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट-दूनाकोट मोटर मार्ग को बने काफी समय हो गया है। बदहाल सड़क की वजह से इस सड़क पर यात्रा करना जोखिम भरा है। करोड़ों खर्च करने के बाद भी इस सड़क का सुधारीकरण नहीं हुआ है।
सड़क के दो स्थानों पर सालभर लगातार पत्थर गिरते रहते हैं। पहाड़ी से गिरे पत्थरों की वजह से सड़क करीब 400 मीटर क्षतिग्रस्त हो गई है। इस सड़क से 10 से अधिक गांवों की आबादी आवाजाही करती है। करीब 50 वर्ष पहले बनी सड़क को सुधारने के नाम पर अस्थायी उपचार किया जाता है। डीडीहाट से आठ किमी और 12 किमी की दूरी पर दो स्थानों पर खतरनाक प्वाइंट पर कई लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। इसके बाद भी किसी ने कोई सबक नहीं लिया है।

13पीटीएच 18पी-
बदहाल डीडीहाट-दूनाकोट सड़क। संवाद

कुल चार कोट, दो सचित्र और दो सादे कोट

कोट

डीडीहाट-दूनाकोट सड़क के किमी आठ और 12 पर हमेशा यात्रियों को जान जोखिम में लेकर चलना पड़ता है। सड़क से किसी भी मौसम में कब इस स्थान पर पत्थर गिर जाएं पता नहीं चलता है। इसका स्थायी उपचार करने की जरूरत है। - गोविंद टम्टा, वाहन स्वामी, दूनाकोट।
गोविंद टम्टा, वाहन स्वामी, दूनाकोट।
डीडीहाट-दूनाकोट सड़क को बने दशकों हो चुके हैं। विभाग भी जानता है कि इस स्थान पर सड़क खराब है, इसके बाद भी स्थायी उपचार नहीं हो सका है। यह सड़क ठेकेदारों की कमाई का साधन बन चुकी है। करोड़ों खर्च करने के बाद भी हालत बदतर है। - राजू बोरा, स्थानीय
दो सादे कोट
डीडीहाट-दूनाकोट सड़क पर दो स्थानों पर लगातार पत्थर गिर रहे हैं। लोनिवि को स्थायी उपचार के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं। दोनों स्थानों का भूगर्भीय सर्वेक्षण कराकर सड़क ठीक की जाएगी। - बिशन सिंह चुफाल, डीडीहाट, विधायक।

-------------
स्थायी उपचार के प्रस्ताव का प्रस्ताव सरकार को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद चेकडैम समेत खतरनाक स्थानों पर उपचार संबंधी कार्य कराया जाएगा। - सरफराज आलम, एई, लोनिवि, डीडीहाट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed