फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   thal-munasyaaree sadak band

थल-मुनस्यारी सड़क बंद

Thu, 28 Feb 2019 10:39 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Thu, 28 Feb 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
thal-munasyaaree sadak band
बर्फ से लकदक थल-मुनस्यारी मार्ग पर कार को धक्का देकर निकालते लोग। - फोटो : पिथौरागढ़
 क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी के चलते थल-मुनस्यारी मार्ग दूसरे दिन भी यातायात के लिए नहीं खुल पाया। सड़क से बर्फ हटाने के लिए गिनी बैंड से जेसीबी लगाई गई है। मुनस्यारी-जौलजीबी सड़क पर फगुवा के पास गिरे पत्थरों को हटाकर यातायात सुचारु कर दिया गया है। बर्फबारी के चलते जिले में पांच सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन


थल-मुनस्यारी मार्ग 26 किमी तक बर्फ की सफेद चादर से ढक गया है। कालामुनि, बेटुलीधार, बलांती बैंड में करीब तीन फुट तक बर्फ गिरी है। बर्फबारी के चलते सड़क मंगलवार की देर रात से बंद पड़ी है। क्षेत्र में जमकर हिमपात हुआ है। इससे बर्फ भी ठोस हो गई है। बृहस्पतिवार को मौसम खुलने पर लोनिवि की ओर से गिनी बैंड के पास जेसीबी लगाई गई है। सड़क से बर्फ हटाने में काफी दिक्कतें आ रही है। उप जिलाधिकारी केएन गोस्वामी के निर्देश पर मुनस्यारी की ओर से बर्फ हटाने के लिए दो जेसीबी लगाई गई हैं।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता वीरेंद्र सिंह मर्तोलिया ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप शीघ्र सड़क खोलने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा है कि स्नोकटर खराब है। ऐसे में सड़क खोलने का कार्य धीमी गति से हो रहा है। हाईस्कूल, इंटर की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं। यदि सड़क पर यातायात सुचारु नहीं हुआ तो छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने नगर के आंतरिक मार्गों से भी बर्फ हटाने की मांग उठाई है। उधर तल्ला जोहार में बासंबगड़-कोटा मार्ग सड़क पर बोल्डर गिरने से पिछले 48 घंटे से बंद है। सड़क बंद होने से सात जीप कोटा और सैलमाली में फंसे हैं। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बोल्डर आने से तवाघाट-मुनस्यारी, बेड़ीनाग-गुप्तड़ी मार्ग बंद हैं। राईआगर-गंगोलीहाट मार्ग बर्फबारी के चलते बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed