फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Thal-Munasari road closed with heavy hail

भारी ओलावृष्टि से थल-मुनस्यारी रोड बंद

Fri, 05 May 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी/अस्कोट
ब्यूरो/अमर उजाला,मुनस्यारी/अस्कोट Updated Fri, 05 May 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
 Thal-Munasari road closed with heavy hail
मुनस्यारी के कालामुनि में ओलों से पटी सड़क - फोटो : अमर उजाला

जिले में शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। मुनस्यारी में अपरान्ह 5.30 बजे बाद हुई जमकर ओलावृष्टि से थल-मुनस्यारी मार्ग बंद हो गया है। कालामुनि में इतने ज्यादा ओले गिरे हैं कि वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। अस्कोट में भी जमकर बारिश हुई और ओले गिरे। मुनस्यारी की चोटियों पर लगातार हिमपात जारी है। जिला मुख्यालय में भी शाम 6.30 बजे से आसमान पर घने बादल घिर गए और तेज हवा चलने लगी।

विज्ञापन


मुनस्यारी क्षेत्र में लगातार तीसरी बार जमकर ओलावृष्टि होने से फसलों, फलों, सब्जियों को भारी नुकसान पहुंचा है। शुक्रवार को मुनस्यारी में पहले करीब डेढ़ घंटे तक बारिश हुई। उसके बाद गरज के साथ ओले गिरने लगे। थल-मुनस्यारी मार्ग पर कालामुनि में दर्जनों वाहन फंस गए हैं। इनमें पर्यटकों के वाहन भी हैं। ओलों पर वाहनों के रपटने का खतरा बना है।
विज्ञापन


अस्कोट में ओलों की मार से मौसमी फलों को नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से इन स्थानों पर तापमान में गिरावट आ गई है। मुनस्यारी के पास पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, राजरंभा में पिछले एक हफ्ते से रोज हिमपात हो रहा है। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर नाभीढांग से लिपुलेख तक के इलाके में बर्फ गिर रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर गरज वाले बादल सक्रिय हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed