{"_id":"5b9bef5c867a557ec7517df9","slug":"thal-munasari-road-closed-for-15-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल-मुनस्यारी सड़क 15 घंटे बंद रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल-मुनस्यारी सड़क 15 घंटे बंद रही
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी मार्ग पर हरड़िया में मलबा गिरने से लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल-मुनस्यारी मार्ग पर नया बस्ती हरड़िया के पास बारिश के चलते भारी भूस्खलन होने से सड़क 15 घंटे तक बंद रही। शुक्रवार सुबह मुनस्यारी की ओर जाने वाले और वहां से पिथौरागढ़, हल्द्वानी आने वाले वाहनों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह 11 बजे सड़क को यातायात के लिए खोला जा सका, लेकिन पहाड़ी की ओर से मलबा गिरने से खतरा लगातार बना है।
विज्ञापन
हरड़िया के पास बृहस्पतिवार रात आठ बजे भारी बारिश के बीच मलबा गिरने से थल-मुनस्यारी मार्ग बंद हो गया। यहां पर 20 मीटर सड़क भी धंस गई। सूचना पर शुक्रवार सुबह लोनिवि की जेसीबी से मलबा हटाना शुरू किया गया। बाद में चट्टान काटकर तीन मीटर चौड़ी सड़क बनाई गई। इस बीच सड़क बंद होने से मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। गट घोरगाड़ी ग्राम पंचायत की पहाड़ी से लगातार भूस्खलन होकर रामगंगा नदी में समा रहा है।
विज्ञापन
रामगंगा नीचे छोर से अंदर को कटाव कर रही है। बस्ती से हरड़िया तक 300 मीटर सड़क अति संवेदनशील हो गई है। बारिश का पानी पहाड़ी में अंदर तक घुस गया है। इससे पहाड़ी लगातार दरक रही है। भूस्खलन का क्षेत्र नाचनी की ओर बढ़ रहा है। यदि पहाड़ी का समय पर उपचार नहीं किया गया तो आने वाले समय में नाचनी में भी भूस्खलन का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
सेना के वाहन भी फंसे
नाचनी। थल-मुनस्यारी सड़क बंद होने से सेना के करीब चार दर्जन वाहन भी फंस गए। मुनस्यारी में ब्रिगेड स्तर का युद्धाभ्यास किया जा रहा है। इसके लिए सैनिकों को मुनस्यारी ले जाया जा रहा था। हरड़िया के पास सड़क बंद होने से सैनिकों को काफी इंतजार करना पड़ा। ब्यूरो
गट घोरगाड़ी में बचे हैं महज छह परिवार
नाचनी। गट घोरगाड़ी की पहाड़ी पर बसे 16 परिवार गांव छोड़ नाचनी में बस गए है। अब गांव में छह ही परिवार बचे हैं। इस गांव में केला, अदरक के साथ ही दुग्ध उत्पादन भी काफी होता था, लेकिन भूस्खलन ने सब चौपट कर दिया है।