फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tendue ki Dahashat

देवलथल में दिन में तेंदुए की चहलकदमी से घरों में दुबके लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Tendue ki Dahashat
पिथौरागढ़। आदमखोर तेंदुए के न मारे जाने से देवलथल क्षेत्र के लोगों में दहशत है। लोग घरों से बाहर निकलने से डरने लगे हैं। तेंदुए की दिन में ही चहलकदमी से दहशत और बढ़ गई है। लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। क्षेत्र में आदमखोर तेंदुआ तीन महिलाओं को मार चुका है। वन विभाग की टीम की रेंज में भी तेंदुआ नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

ग्राम सभा चौपाता के तोक मेलापानी में शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे तेंदुआ लोगों के घरों के आसपास दिखाई दिया। इसकी भी नजर तेंदुए पर पड़ी उसने तुरंत ही परिवार के सदस्यों समेत खुद को घरों के अंदर कैद कर लिया, लेकिन घरों के बाहर बंधे मवेशियों की चिंता सताने लगी। शोर मचाने पर तेंदुआ घरों के पास से दूर नहीं भागा। लोग मदद के लिए यहां-वहां फोन मिलाते रहे। वन विभाग की टीम को भी इसकी जानकारी दी। टीम के पहुंचने के बाद लोग घरों से बाहर आए। उन्होंने पूरा वाकया विभाग के कर्मियों को बताया। इसके बाद जब वन कर्मी तेंदुए की तलाश में निकलने तो तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया। हालांकि टीम ने मेलापानी क्षेत्र में मचान बनाकर तेंदुए पर नजर रखने का काम शुरू कर दिया है। नैनीताल के शिकारी हरीश धामी के साथ वन दरोगा मोहन सिंह राठौर, बलदेव गोस्वामी, सलमान हुसैन, नवीन चंद्र जोशी, योगेश आर्या, रमेश राम लगातार गश्त कर तेंदुए को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। क्षेत्र में दिसंबर से तेंदुए की दहशत जारी है। पहले आदमखोर ने दो महिलाओं को दो दिन के अंतराल में मार डाला था। इसके बाद जनवरी में एक महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। एसडीओ एनसी पंत ने बताया कि तेंदुए के रेंज में आते ही उसे मार दिया जाएगा। टीम लगातार गश्त कर रही है।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से बढ़े हैं हमले
पिथौरागढ़। ग्राम चौपाता के पूर्व वार्ड सदस्य उर्मिला ने बताया कि उनके घर के पास झाड़ी वाली जगह है। जब तेंदुआ दिखाई दिया तो सभी लोग घरों में घुस गए। बाहर से लोगों की आवाज सुनाई दी। इसके बाद किसी तरह हिम्मत जुटाकर बाहर आए। धूप सेंकना भी मुश्किल हो गया। छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। तेंदुआ पूर्व में आया करता था, लेकिन इस बार तेंदुआ लोगों पर हमला कर रहा है। उन्होंने वन विभाग से उसे शीघ्र मारने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने बनाया तेंदुए का वीडियो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ की ओर आ रहे यात्रियों ने मेलापानी क्षेत्र के जंगलों में फोन से तेंदुए की वीडियो बनाई। तेंदुआ रिण की तरफ जा रहा था। एक मिनट से अधिक के वीडियो में दिखने के बाद तेंदुआ झाड़ियों में ओझल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed