{"_id":"595bc4094f1c1bc80a8b4a35","slug":"ten-hours-of-shutdown-on-nh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएच पर दस घंटे आवाजाही बंद रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएच पर दस घंटे आवाजाही बंद रही
ब्यूरो/अमर उजाला, अस्कोट/धारचूला
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
धारचूला-सोबला मार्ग पर छिरकिला में मलबा हटाती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार रात बंदरलीमा के पास चट्टान टूटकर गिरने से पिथौरागढ़-तवाघाट एनएच पर पूरे दस घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। सीमा सड़क संगठन ने रात में चट्टानों को हटाने का काम नहीं किया। मंगलवार सुबह छह बजे से सड़क खोलने का प्रयास किया गया। सुबह दस बजे सड़क खुलने पर वाहनों की आवाजाही संभव हो पाई। धारचूला, जौलजीबी, डीडीहाट, भागीचौरा, मुनस्यारी आदि स्थानों से पिथौरागढ़ को आने वाले और पिथौरागढ़ से इन स्थानों को जाने वाले वाहन बंदरलीमा में ही फंसे रह गए।
विज्ञापन
सीमा सड़क संगठन से साइड इंचार्ज विशन सिंह पिंगल ने बताया कि रात 12 बजे के आसपास यह चट्टान खुद ही टूटकर गिर गई थी। रात में खतरे को देखते हुए चट्टान हटाने का काम नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि सीमा सड़क संगठन बंद सड़कों को तत्काल खोलने का प्रयास कर रहा है। उधर, धारचूला-सोबला मार्ग पर छिरकिला के पास भारी मलबा आने से यातायात बंद है। सड़क को खोलने के लिए जेसीबी तैनात की गई है। सड़क बंद होने से दारमा घाटी का संपर्क टूट गया है। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार से इस सड़क पर यातायात सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
मकान की दीवार टूटने से खतरा
गंगोलीहाट। कुंतोला गांव में विशन सिंह के मकान की दीवार बारिश के दौरान टूट गई। इससे मकान के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार राजस्व विभाग ने नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर दी है। फिलहाल प्रभावित परिवार को गांव में ही दूसरे मकान में शिफ्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-3.0 एमएम
बेड़ीनाग-5.0 एमएम
मुनस्यारी-14.0 एमएम
डीडीहाट-5.0 एमएम
धारचूला-70.0 एमएम