फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Temporary police post will open in the district hospital Pithoragarh

Pithoragarh News: जिला अस्पताल में खुलेगी पुलिस की अस्थायी चौकी, अराजकता पर लगेगी लगाम

Sat, 21 Sep 2024 05:12 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 21 Sep 2024 05:12 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में कोतवाली से सिर्फ 200 मीटर दूर जिला अस्पताल में आए दिन सामने आ रहीं अराजक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए यहां अस्थायी पुलिस चौकी खुलेगी। तब तक सुरक्षा कर्मियों और मरीजों की सुरक्षा के लिए पुलिस जवान तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
Temporary police post will open in the district hospital Pithoragarh
जिला अस्पताल में खुलेगी पुलिस की अस्थायी चौकी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पिथौरागढ़ में स्वास्थ्य कर्मियों की मांग को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। कोतवाली से सिर्फ 200 मीटर दूर जिला अस्पताल में आए दिन सामने आ रहीं अराजक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए यहां अस्थायी पुलिस चौकी खुलेगी। तब तक सुरक्षा कर्मियों और मरीजों की सुरक्षा के लिए पुलिस जवान तैनात रहेंगे।

कोतवाली के पास जिला अस्पताल में आए दिन स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट और अभद्रता के मामले सामने आ रहे हैं। इन पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। बीते दिनों अस्पताल पहुंचकर अराजक तत्वों ने नशे में उत्पात मचाया। स्वास्थ्य कर्मियों के साथ अभद्रता की। स्वास्थ्य कर्मियों ने सुरक्षा के लिए अस्पताल में शस्त्रधारी पुलिस कर्मियों की तैनाती की मांग की थी। ऐसा न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी थी। मामले की गंभीरता को समझते हुए पुलिस ने अब जिला अस्पताल में अस्थायी चौकी खोलने का निर्णय लिया है। शनिवार को कोतवाल ललित मोहन जोशी ने अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: धामीगांव GIC में एक भी प्रवक्ता नहीं, 11 कक्षाओं को पढ़ा रहे तीन सहायक अध्यापक; विद्यार्थी परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने कहा कि आए दिन इस तरह की घटनाएं सामने आने से स्वास्थ्य कर्मियों के लिए काम करना मुश्किल हो गया है। मरीजों के इलाज पर इसका असर पड़ रहा है। अस्पताल में सुरक्षा के उचित प्रबंध होने चाहिए। लंबी बैठक के बाद पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल में अस्थायी चौकी खोलने का प्रस्ताव तैयार करने की बात कही।

अस्पताल प्रबंधन को देनी होगी जगह
कोतवाल ललित मोहन जोशी ने कहा कि अस्पताल में अस्थायी चौकी खोलने के लिए जगह की जरूरत होगी। यदि अस्पताल प्रबंधन परिसर में कोई कक्ष उपलब्ध कराता है तो अस्थायी चौकी खोलने में कोई बाधा नहीं होगी। उच्चाधिकारियों की सहमति पर अस्थायी चौकी खुल सकती है। तब तक स्वास्थ्य कर्मियों और मरीजों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती अस्पताल में की जाएगी। चीता वाहन भी अस्पताल के आसपास लगातार गश्त करता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed