{"_id":"64e2432bdc006790d904ca06","slug":"teej-festival-in-pithoragarh-and-lohaghat-pithoragarh-news-c-243-1-tnp1001-633-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: उत्साह के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: उत्साह के साथ मनाया हरियाली तीज महोत्सव
Sun, 20 Aug 2023 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 20 Aug 2023 10:16 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद
पिथौरागढ़। उत्तराखंड पुलिस वाइफ वेलफेयर एसोसिएशन (यूपीडब्ल्यूडब्ल्यूए) की ओर से पुलिस लाइन में हरियाली तीज महोत्सव आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डीएम रीना जोशी ने महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों और महिलाओं की नृत्य, मेहंदी, समूह नृत्य, रैंप वॉक प्रतियोगिताएं हुईं। पूजा जोशी को तीज क्वीन का खिताब दिया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। यूपीडब्ल्यूडब्ल्यूए की जिलाध्यक्ष डॉ. शिखा ठाकुर ने आभार जताया। वहां जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव विभा यादव, स्वीटी चौधरी, रिचा भट्ट, पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक नरेंद्र कुमार आर्या, एसआई उषा देव आदि रहे।
टनकपुर में धूमधाम से मनाया गया हरियाली तीज पर्व
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में हरियाली तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने निर्जला व्रत रख विधिविधान से शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की। इसके माध्यम से पति की लंबी उम्र, अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने नगर के आंबेडकर पार्क में नृत्य, गायन और झूला झूलकर शिव-पार्वती की आराधना की। व्रतधारी महिलाओं ने हरियाली तीज व्रत कथा का पाठ कर व्रत पूरा किया। इनमें सभासद तुलसी कुंवर, कल्पना, कमलेश, प्राची, प्रिया, सुनीता, कविता, बबीता, स्वाति, कमला, मिस्कीन आदि शामिल थीं।