{"_id":"5d13ab068ebc3e3cd94bf2bd","slug":"teeephasee-thal-ne-emephasee-muvaanee-ko-haraaya","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएफसी थल ने एमएफसी मुवानी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएफसी थल ने एमएफसी मुवानी को हराया
Wed, 26 Jun 2019 10:57 PM IST
kamlesh kamlesh
अमर उजाला /ब्यूराे/ थल (पिथौरागढ़)।
अमर उजाला /ब्यूराे/ थल (पिथौरागढ़)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Wed, 26 Jun 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
थल में चल रही फुटबाल मैच में गोल के लिए जूझते थल और मुवानी की टीमों के खिलाड़ी।
- फोटो : पिथौरागढ़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फुटबॉल क्लब की ओर से आयोजित 11वीं चैंपियन फुटबॉल कप के 6वें दिन द्वितीय चरण के मैच में टीएफसी थल ने एमएफसी मुवानी को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया।
रामलीला खेल मैदान में मुख्य अतिथि मल्लिकार्जुन विद्या पीठ के खेल प्रशिक्षक कुंदन सिंह खाती, विशिष्ट अतिथि गौरी वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय कर मैच का शुभारंभ किया। खेल के सात मिनट में ही थल की टीम ने दबाव बनाना शुरू दिया। संतोष नित्वाल ने शानदार फील्ड गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। थल के खिलाड़ियों ने बेहतर पास के जरिये खेल के 18वें मिनट ने दूसरा गोल दागा। आक्रामक खेल का परिचय देते हुए डी के समीप मिले पास को थल के नानू वर्मा ने गोल में तब्दील कर स्कोर को 3-0 कर दिया। दूसरे हॉफ का खेल शुरू होते ही थल के खिलाड़ी फिर हावी हो गए। खेल के दो मिनट में ही मोहित ने एक और गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया। पूरे मैच में मुवानी की टीम गोल करने को तरसती रही।
टीएफसी थल के मोहित बिष्ट ने खेल के अंतिम चरण में हॉफ लाइन से गोल कर मुकाबला 5-0 से जीत लिया। रेफरी मनोज क्वीरियाल, लाइनमैन ओम पांगती, योगेश पानू, चेतन बिष्ट रहे। आंखों देखा हाल कृष्ण गोपाल पंत, रिंकू कुमार ने सुनाया। इस मौके पर क्लब के संरक्षक देवराज सत्याल, अध्यक्ष राजेश पंचपाल, सचिव नानू वर्मा, दिनेश चंद्र पाठक, पूरन मर्तोलिया, भूपेंद्र जंगपांगी, भूपेंद्र पांगती, सुंदर राम, मनोहर राम, कुंदन खाती, दयान सिंह नित्वाल, संतोष नित्वाल समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।