फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Teachers will find Neeraj Joshi Youth Icon Award

शिक्षक नीरज जोशी को मिलेगा यूथ आइकॉन अवार्ड

Mon, 08 Feb 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Mon, 08 Feb 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से सटे नैनीभनार राजकीय हाईस्कूल में कार्यरत सहायक अध्यापक नीरज कुमार जोशी का चयन राज्य स्तर के यूथ आइकॉन अवार्ड के लिए हुआ है।
विज्ञापन


यूथ आइकॉन नेशनल अवार्ड मीडिया के संस्थापक शशिभूषण की ओर से श्री जोशी को मिले पत्र में कहा गया है कि यह अवार्ड 21 फरवरी को देहरादून के ओएनजीसी सभागार में प्रदान किया जाएगा। श्री जोशी गणित पढ़ाते हैं। उनका गणित का परीक्षाफल हमेशा 100 फीसदी रहता है। शिक्षक जोशी को 2014 में उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद का उत्कृष्ट विज्ञान शिक्षक पुरस्कार मिल चुका है। वह इस समय उत्तराखंड विज्ञान एवं अनुसंधान केंद्र (यूसर्क) के जिला समन्वयक का काम भी देख रहे हैं। श्री जोशी ने मुनस्यारी में तैनाती के दौरान विज्ञान प्रकोष्ठ की स्थापना की। इस प्रकोष्ठ के माध्यम से हर साल शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले शिक्षकों और विद्यार्थियों को उपादेयी सम्मान प्रदान करते हैं। बाल विज्ञान कांग्रेस, विज्ञान महोत्सव, विज्ञान लोकप्रियकरण के प्रचार में भी वह योगदान देते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed