फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   TB investigation is being done with TrueNat machine in Pithoragarh, Gangolihat, Bedinag

पिथौरागढ़, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग में ट्रूनेट मशीन से हो रही टीबी की जांच

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
TB investigation is being done with TrueNat machine in Pithoragarh, Gangolihat, Bedinag
TB investigation is being done with TrueNat machine in Pithoragarh, Gangolihat, Bedinag
पिथौरागढ़। क्षय रोग के मरीजों की पिथौरागढ़, बेड़ीनाग और गंगोलीहाट में अब ट्रूनेट मशीन से जांच की जा रही है। पूर्व में बाइनाकूलर से टीबी मरीजों का जांच की जाती थी। ट्रूनेट जांच से शत फीसदी परिणाम आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने धारचूला में ट्रूनेट मशीन लगाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
विज्ञापन

जिले में टीबी मरीजों को अब जांच के लिए ज्यादा दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरकार ने गंगोलीहाट, बेड़ीनाग और पिथौरागढ़ में ट्रूनेट मशीन लगाकर समस्या हल कर दी है। जांच के कुछ घंटों बाद ही रिपोर्ट आ जाती है। वर्तमान तक ट्रूनेट मशीन से जिला क्षय रोग विभाग ने 1118 लोगों की जांच की गई है, जिसमें 255 लोग टीबी के मरीज निकले। इनमें से कुछ मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि कुछ बाहर शिफ्ट हो गए हैं। टीबी के जो मरीज हैं उन्हें नियमित दवा दी जा रही हैं। जिला क्षय रोग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष जनवरी से मार्च तक ट्रूनेट से टीबी के 136 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

पिथौरागढ़, बेड़ीनाग और गंगोलीहाट में पिछले वर्ष टीबी मरीजों की जांच के लिए ट्रूनेट मशीन लगाई गई। जिसमें जांच में सटीक परिणाम आ रहे हैं। जिसे देखते हुए धारचूला में भी ट्रूनेट मशीन लगाने के लिए स्टेट टीबी अधिकारी को प्रस्ताव भेजा गया है। - -डॉ. कुंदन कुमार, जिला क्षय रोग अधिकारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed