{"_id":"60426a6b8ebc3ed94a217ded","slug":"talabandi-in-lsm-pg-collage-pithauragarh-pithoragarh-news-hld4171573192","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय में निर्माणाधीन बीबीए भवन अनियमितताओं को लेकर छात्रसंघ ने की तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय में निर्माणाधीन बीबीए भवन अनियमितताओं को लेकर छात्रसंघ ने की तालाबंदी
विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में छात्रसंघ को मनाने का प्रयास करता महाविद्यालय प्रशासन।
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। छात्रसंघ ने निर्माणाधीन बीबीए भवन में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। इसके विरोध में छात्रनेताओं ने शुक्रवार को महाविद्यालय में तालाबंदी कर विरोध, प्रदर्शन किया। इस दौरान कक्षाएं और प्रयोगात्मक कक्षाएं बंद रहीं।
छात्र नेताओं ने कहा कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान छात्रनेताओं ने प्राचार्य कक्ष में हंगामा कर आरोपों की जांच कराने को कहा। निर्माण सामग्री में मानकों की अनदेखी कर रहे ठेकेदार के खिलाफ शनिवार को डीएम को सबूत सौंपे जाएंगे। डीएम से भी उच्चस्तरीय जांच की मांग की जाएगी।
छात्रसंघ अध्यक्ष चंद्रमोहन पांडेय के नेतृत्व में छात्रनेताओं ने शुक्रवार को महाविद्यालय में नारे लगाए। उन्होंने कहा कि छात्रसंघ ने पहले भी जांच की मांग की लेकिन कार्यदायी संस्था के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। कहा कि जांच से पहले ही बृहस्पतिवार को कार्यदायी संस्था ने भवन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है, जो गलत है।
विज्ञापन
छात्र नेता योगेश भट्ट ने बताया कि निर्माणाधीन भवन से रेत का सैंपल रूसा समिति को दिया गया है। इस दौरान शुभम भट्ट, अंकुर महर, दिव्यांश धामी, रितिक पांडेय, पारस पांडेय, मनीष, विमल, मोहित, प्रकाश आदि रहे।
समझाने के बाद भी नहीं माने छात्र
पिथौरागढ़। प्राचार्य और महाविद्यालय प्रशासन के समझाने के बाद भी छात्र नहीं माने। सभी विभागों के छात्रों ने तालाबंदी का समर्थन किया। छात्रसंघ अध्यक्ष चंद्रमोहन पांडेय ने कार्यदायी संस्था से शिकायतों पर ध्यान देने की मांग की। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य पर पूरी तरह बंद कराने की चेतावनी दी। कहा कि छात्र-छात्राएं आंदोलन भी करेंगी।

परुथौरागढ़ महाविद्यालय में मांगों को लेकर तालाबंदी करते छात्र।- फोटो : PITHORAGARH