{"_id":"595a894b4f1c1bf5488b461f","slug":"take-all-the-cases-in-front-of-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीएम के सामने तमाम मामले उठाए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के सामने तमाम मामले उठाए
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
मुंशीपुरा में जलजमाव से होकर जाता युवक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल ने बस्तड़ी के आपदा पीड़ितों को जमीन आवंटित करने, पिथौरागढ़-जौलजीबी सड़क में हो रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कराने समेत तमाम मामले डीएम के सामने उठाए हैं। विधायक ने समर्थकों के साथ डीएम सी रविशंकर से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आपदा के एक साल बाद भी बस्तड़ी के प्रभावितों को जमीन आवंटित नहीं हुई है। बस्तड़ी के लोगों के घर रहने लायक नहीं रह गए हैं।
विज्ञापन
आपदा प्रभावितों ने गांव छोड़ दिया है, उन लोगों को जमीन आवंटित करने में देरी नहीं करनी चाहिए। विधायक ने पिथौरागढ़-जौलजीबी मोटर मार्ग में सीमा सड़क संगठन द्वारा किए जा रहे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए। कहा कि मोटर मार्ग से निकली मिट्टी का प्रयोग निर्माण कार्य में किया जा रहा है। इस काम में जनता के धन का दुरुपयोग हो रहा है।
विज्ञापन
विधायक ने झूलाघाट में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़क में पटे मलबे को न हटाने का मामला डीएम के सामने रखा। कहा कि इससे यातायात संचालन में बाधा आ रही है, इसे दूर किया जाना चाहिए। विधायक ने बताया कि डीएम ने बस्तड़ी के आपदा प्रभावितों को एक सप्ताह के भीतर जमीन आवंटित कराने के साथ ही पिथौरागढ़-जौलजीबी सड़क में किए जा रहे कार्यों की जांच कराने की बात कही है। झूलाघाट सड़क से जल्द मलबा हट जाएगा। शिष्टमंडल में पूर्व दर्जा मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा, गेहराज पांडे, विजेंद्र चंद, डीडी जोशी, हिमांशु ओझा, महिमन कन्याल, योगेश चंद, जगजीवन कन्याल, राजेंद्र भट्ट, प्रकाश जोशी आदि थे।
विज्ञापन