फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Take action against drunken drivers: DM

शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करें: डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Take action against drunken drivers: DM
पिथौरागढ़। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने बुधवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी राजस्व उप निरीक्षकों से कहा कि जिन घरों में शादियां हैं उन्हें पत्र लिखकर शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील करें।
विज्ञापन

डीएम ने राजस्व, परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारियों को शादी वाली गाड़ियों को विशेष रूप से चैक करने, बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों और परिवहन विभाग के नियम विरुद्ध चस्पा नंबर प्लेट वाली गाड़ियों के स्वामियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सड़क निर्माण से जुड़े विभाग के अधिकारियों को सर्दी के सीजन को देखते हुए सड़कों पर चूना छिड़काव करने, सड़क सुरक्षा को देखते हुए डेलीनेटर, क्रश बैरियर और पैराफिट बनाने के कार्यों की माहवार रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने एनएच के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एनएच पर सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए। जरूरत वाले स्थानों पर क्रश बैरियर लगाए जाएं। ईओ और पुलिस अधिकारियों को पिथौरागढ़ में स्थापित पार्किंग स्थलों का सदुपयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि वाहन पार्किंग स्थलों में ही पार्क होने चाहिए। क्षेत्र में जीरो पार्किंग जोन घोषित किए जाएं जिससे यातायात में सुविधा रहे। बैठक में लोनिवि के अधीक्षण अभियंता एबी कांडपाल, एसडीएम अनुराग आर्य, एआरटीओ नवीन कुमार सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हवलदार प्रसाद, सीओ महेश चंद्र जोशी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed