{"_id":"571e72b24f1c1bae3da91c8c","slug":"suspect-persone","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालम में राजस्व टीम को नहीं मिला संदिग्ध व्यक्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालम में राजस्व टीम को नहीं मिला संदिग्ध व्यक्ति
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
Updated Tue, 26 Apr 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। तिब्बत सीमा पर रालम गांव में दो दिन पूर्व दिखाई दिए अजनबी व्यक्ति की तलाशी के लिए राजस्व टीम रवाना हो गई है लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। यह व्यक्ति रालम गांव में कुछ लोगों को दिखाई दिया था। इसकी सूचना एसडीएम को दी गई।
विज्ञापन
एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि राजस्व टीम इस व्यक्ति की तलाश में लगी है। उसे पकड़कर पूछताछ के लिए जिला मुख्यालय ले जाया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि यह व्यक्ति किस मकसद से इतनी दूर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि इस व्यक्ति को पकड़ने के लिए टीम रालम गांव जा चुकी है लेकिन वह कहीं नहीं मिला। अलबत्ता ग्रामीणों ने उसकी फोटो पहले ही ले ली थी। यह फोटो प्रशासन को दे दी गई है।
विज्ञापन