फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Surpanakha's nose piercing in Pithoragarh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में सूर्पणखा का नासिका छेदन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Surpanakha's nose piercing in Pithoragarh
पिथौरागढ़ की रामलीला में वनवास को जाते भगवान राम, सीता और लक्ष्मण। संवाद
पिथौरागढ़। जिले में नगर से लेकर कस्बों तक रामलीला की धूम है। नगर के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में दशरथ मरण, भरत-कैकई संवाद, सूर्पणखा नासिका छेदन आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। सूर्पणखा के नासिका छेदन पर दर्शकों ने भगवान राम के जयकारे लगाए जिनसे पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में बीते बुधवार रात राम वनवास, दशरथ मरण के प्रसंग से रामलीला का शुभारंभ हुआ। इसके बाद भरत-कैकई संवाद, राम-भरत मिलन, पंचवटी में सूर्पणखा का प्रवेश, सूर्पणखा का नासिका छेदन, खर-दूषण का आगमन और उनके वध के दृश्यों का मंचन किया गया। पात्रों ने बड़ी सजीवता से अभिनय कर दर्शकों का मन मोहा। सूर्पणखा के पात्र की भूमिका राधिका राणा, अक्षरा, ज्योति पंत ने खर, बबीता पाठक ने दूषण, ममता गहतोड़ी ने राम, नैना कलखुड़िया ने सीता, निवेदिता पाठक ने लक्ष्मण के पात्र की भूमिका निभाई। अध्यक्ष उमा पांडेय ने बताया कि रामलीला का आनंद लेने ठंड के बाद भी देर रात तक दर्शकों की भीड़ जुट रही है। संवाद
विज्ञापन

----------------
मुवानी में राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न
मुवानी (पिथौरागढ़)। मुवानी में राम राज्याभिषेक के साथ रामलीला का समापन हुआ। अंतिम दिवस मेघनाद, अहिरावण, रावण वध के बाद राम राज्याभिषेक के दृश्यों का मंचन किया गया। समापन पर पूजा और प्रसाद वितरण हुआ। सभी पात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। रामलीला कमेटी अध्यक्ष रमेश बम ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर दीपक कार्की, व्यवस्थापक जीवन बोरा, निर्देशक संजय लाल वर्मा, जगत सिंह मेहता, संजय भट्ट, शिवराज सिंह सैलोनी, विक्रम सिंह कठायत, बहादुर सिंह कार्की, हंस पाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
बंगापानी में महिलाएं निभाएंगी महिला पात्रों की भूमिका
बंगापानी(पिथौरागढ़)। बंगापानी के मदकोट में आयोजित रामलीला में रावण -शिव संवाद, दशरथ-सुमंत संवाद से राम जन्म तक की लीला का मंचन किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष दुर्याेधन धामी ने बताया कि इस बार महिला पात्रों की भूमिका महिलाएं ही निभा रही हैं। संयोजक अनिल भट्ट, एनडी धामी, बबलू पांगती ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि रामलीला कमेटी के संस्थापक सदस्य पान सिंह धर्मशक्तू, विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा धामी रहे। संचालक नरेश कर्तवाल ने किया। इस दौरान दौलत धामी, गंगोत्री धामी, गोपाल सिंह धामी, उत्तम सिंह धामी, दीपक बिष्ट, प्रहलाद धर्मशक्तू मौजूद रहे।
----------------
नेपाल के बैतड़ी में रामलीला की धूम
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल सीमा से लगे बैतड़ी के थाली गाड़ा में रामलीला मंचन का शुभारंभ हुआ। पहले दिन राम जन्म के दृष्यों का मंचन हुआ। राम जन्म पर दर्शकों ने जयकारे लगा। यहां पिछले 30 वर्षों से चल रही रामलीला में इस बार महिला कलाकारों को शामिल किया गया है। रामलीला कमेटी के कोषाध्यक्ष नारायण सिंह सिंह धामी ने बताया कि कालिका संस्कृति समाज की तरफ से आयोजित रामलीला का भारत की हिंदी भाषा में मंचन हो रहा है। राम के पात्र की भूमिका सागर चंद और रावण के पात्र की भूमिका बैतड़ी के प्रसिद्ध नेता गजेंद्र रावल निभा रहे हैं।

--------------
देवलथल की रामलीला में हुआ ताड़िका वध
पिथौरागढ़। श्री रामलीला कमेटी देवलथल के द्वितीय दिवस की रामलीला मंचन में ताड़िका वध की लीला का मंचन किया गया। इसमें राम की भूमिका पीयूष गिरी, लक्ष्मण प्रिंस बिष्ट, भरत योगेश सामंत, शत्रुघ्न कौशल पंत, ताड़िका प्रदीप बसेड़ा, मारीच सागर कुमार, सुबाहु महेंद्र कुमार, विश्वामित्र नंदा बल्लभ बर्ना, जनक की भूमिका करन तिवारी ने निभाई। रामलीला मंचन देखने बड़ी संख्या में दर्शक पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर रामलीला कमेटी अध्यक्ष शंकर सिंह सामंत, निर्देशक नरेश चंद्र पाण्डेय, हरीश बसेड़ा, दिगंबर कुमार, वक्ता विनोद देऊपा, सामाजिक कार्यकर्ता सूरज टम्टा, राजेंद्र नेगी, कृष्ण नेगी, जीवन बसेड़ा आदि उपस्थित रहे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed