फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Suraj of Heepa village became lieutenant in the army

Pithoragarh News: हीपा गांव के सूरज बने सेना में लेफ्टिनेंट

Tue, 17 Jun 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 17 Jun 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Suraj of Heepa village became lieutenant in the army
लेफ्टिनेंट सूरज सिंह कार्की के कंधों पर स्टार लगाते उनके माता-पिता।
थल (पिथौरागढ़)। थल के हीपा गांव निवासी सूरज सिंह कार्की सेना में लेफ्टिनेंट बन गए हैं। आईएमए देहरादून से 156वीं पासिंग आउट परेड में उनके पिता सेवानिवृत नायब सूबेदार प्रेम सिंह कार्की और माता पुष्पा कार्की ने सूरज के कंधों पर स्टार सजाए।
विज्ञापन

सूरज सिंह का परिवार सेना में भर्ती होकर तीन पीढ़ीयों से देश की सेवा कर रहा है। उनके दादा करम सिंह कार्की आसाम राइफल में हवलदार पद से सेवानिवृत हुए। पिता प्रेम सिंह कार्की ने सेना में नायब सूबेदार बनकर देश की सेवा की। अब सूरज सिंह भी सेना में लेफ्टिनेंट बनकर देश सेवा करेंगे। उनके बड़े भाई सौरभ सिंह कार्की भी दो साल पहले लेफ्टिनेंट बनकर देश सेवा कर रहे हैं। उनके बड़े चाचा सुंदर सिंह कार्की भी सेना में सूबेदार रह चुके हैं। सूरज ने सैनिक स्कूल घोड़ाखाल से शिक्षा प्राप्त की। सूरज और उनका परिवार वर्तमान में कुसुमखेड़ा हल्द्वानी में रहता है। उनके लेफ्टिनेंट बनने से हीपा गांव में खुशी की लहर है। क्षेत्र के रमेश सिंह कार्की, चामू सिंह कार्की, फकीर सिंह कार्की, मनोज सिंह कार्की, भीम सिंह रावत आदि ने सूरज की उपलब्धि पर खुशी व्यक्त की है। संवाद
विज्ञापन

फोटो 17 पीटीएच 04पी- लेफ्टिनेंट सूरज सिंह कार्की के कंधों पर स्टार लगाते उनके माता-पिता। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed