{"_id":"576ac7c34f1c1b5964b489b0","slug":"sukauli-the-road-to-reform","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकौली जाने वाली सड़क सुधारो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकौली जाने वाली सड़क सुधारो
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 22 Jun 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय से पपदेव, पौण और सुकौली जाने वाली सड़क की दुर्दशा के खिलाफ बुधवार को क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं और बारिश के समय पूरी सड़क कीचड़ से पट जाती है। इस कारण दुर्घटना का खतरा बना है। लोनिवि की उदासीनता से लोग खासे नाराज है। इस सड़क से रोजाना बड़ी संख्या में लोग जिला मुख्यालय आते जाते हैं। बसपा ने इस मुद्दे पर आम जनता का समर्थन किया और तत्काल सड़क की दशा सुधारने की मांग की।
विज्ञापन
बसपा जिलाध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि जब जिला मुख्यालय के नजदीक की सड़क की दशा इतनी खराब है तो अन्य सड़कों का हाल क्या होगा, यह अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब मानसून सीजन शुरू हो गया है और सड़क की खराब हालत से लोगों की परेशानी बढ़ने लग जाएगी। बाद में इस मुद्दे पर जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शन में केशव कार्की, भूपेंद्र कुमार, होशियार राम कोहली, शिवराम कोहली, नवीन कुमार, दीपक आर्या, फातिमा अंसारी, लक्ष्मी देवी, सीता देवी, इरम अंसारी, अलबीरा अंसारी, उषा चौधरी, दुलारी शर्मा आदि शामिल हुए। जिला मुख्यालय से पपदेव, पौण, सुकौली जाने वाली सड़क पर अभी डामर नहीं हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि सड़क पर डामर हो जाए तो कीचड़ और गड्ढों की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन