फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sujai XI won the final match

Pithoragarh News: सुजई इलेवन ने जीता फाइनल मुकाबला

Fri, 05 Jan 2024 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 05 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Sujai XI won the final match
ट्राॅफी के साथ सुजई इलेवन की टीम। संवाद
पिथौरागढ़। स्व. किशन सिंह भंडारी की स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सुजई ने जीत लिया है। सुजई इलेवन ने जाजरदेवल इलेवन को तीन विकेट से हराया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर के प्रतिनिधि निखिल ऐरी, मोहित जोशी रहे। टॉस जीतने पर सुजई इलेवन ने गेंदबाजी का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी जाजरदेवल इलेवन ने 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 138 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुजई इलेवन की पहले शुरुआत अच्छी नहीं रही, लेकिन कमल के शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत सुजई इलेवन ने सात विकेट खोकर मैच जीत लिया। कमल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बेस्ट बॉलर धर्मेंद्र खोलिया रहे। इस दौरान सुजई के सरपंच गणेश भंडारी, शमशेर सिंह भंडारी, नरेंद्र सिंह भंडारी, जितेंद्र सिंह भंडारी, विजय सौन, डब्बू मरकाना मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


रोमांचक मुकाबले में भौतड़ी ने छड़नदेव को हराया

मूनाकोट (पिथौरागढ)। मड़मानले के खोलीगड़ा खेल मैदान में खस्सी कप क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हुआ। लछैर के प्रधान कुंडल महर ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। भौतड़ी की टीम ने निर्धारित 15 ओवर से पहले ही सभी विकेट गंवाकर 128 रन बनाए। रोचक मुकाबले में छड़नदेव की टीम 127 रन ही बना पाई। भौतड़ी की टीम ने एक रन से मैच जीत लिया। अजय बिष्ट ने 45 रन बनाकर तीन विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता का आयोजन सूरज खनका और रॉबिन धामी कर रहे हैं। अंपायर राजू खनका, संदीप कुमार और स्कोरर गोलू वर्मा रहे। यहां प्रधान भूपेंद्र सिंह धामी, संतोष थापा, विजय थापा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed