{"_id":"61cb5c0b68931e13605beac1","slug":"sucide-by-woman-in-thal-pithoragarh-news-hld44917029","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा में छलांग लगाकर कर महिला ने अपनी जीवन लीला समाप्त की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा में छलांग लगाकर कर महिला ने अपनी जीवन लीला समाप्त की
विज्ञापन
थल के रामगंगा नदी में कूदी महिला को रेस्क्यू कर लाते स्थानीय लोग। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल (पिथौरागढ़)। एक महिला ने रामगंगा और कोकिला नदी के संगम पर छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला को छलांग लगाते हुए देख लिया और उसे बचाने के लिए नदी में कूदे। महिला को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मंगलवार दोपहर तीन बजे करीब 55 वर्षीय एक महिला ने थल के रामगंगा और कोकिला नदी के संगम पर छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने महिला को बचाने का प्रयास किया। घटनास्थल से 200 मीटर की दूरी पर कृष्ण कुमार और कुंदन मेहता ने महिला को नदी से निकाल लिया लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी।
स्थानीय प्रमोद खड़ायत, दिनेश चंद्र पाठक, जसवंत सिंह देउपा, ठाकुर राम, पप्पू बिष्ट, बसंत पाठक की मदद से उसे सड़क तक ले आए। पुलिस को सूचना दी गई। थाने से कांस्टेबल मोहन चंद्र, हरीश वर्मा, दीवानी राम घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
महिला को 108 एंबुलेंस सेवा से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र गोचर पहुंचाया, जहां डॉ. अतुल कुमार यादव ने महिला को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष हेम चंद्र पंत ने बताया कि मृतका की शिनाख्त बेड़ीनाग के ग्राम उडियारी निवासी खड़क सिंह की पत्नी हेमंती देवी (55) के रूप में हुई।