फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Study of electrical trade not being done at ITI

आईटीआई में नहीं हो रही इलेक्ट्रिकल ट्रेड की पढ़ाई

Thu, 27 Sep 2018 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
ब्यूरो/अमर उजाला, थल Updated Thu, 27 Sep 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
Study of electrical trade not being done at ITI
थल आईटीआई में बैठे छात्र - फोटो : अमर उजाला

थल आईटीआई में इलेक्ट्रिकल ट्रेड की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। अनुदेशक के सात माह पहले चार्ज लेने के बाद से संस्थान में नहीं आने की बात सामने आई है।

विज्ञापन


तीन वर्ष पहले खोले गए आईटीआई में शुरुआत से ही इलेक्ट्रिकल ट्रेड के अनुदेशक की तैनाती नहीं की गई। मार्च 2018 में इस ट्रेड में अनुदेशक की तैनाती हुई, लेकिन वह तैनाती के बाद से संस्थान में पढ़ाने के लिए नहीं आए हैं। विद्यार्थियों ने सात महीने में अनुदेशक को देखा तक नहीं है। आईटीआई में वर्तमान में 9 छात्रों ने प्रवेश लिया है। अव्यवस्था के चलते संस्थान ने चार छात्रों को पिथौरागढ़ आईटीआई से संबद्ध किया है, जो एक साल से वहीं से पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन


संस्थान के छात्र बुधवार को ही पिथौरागढ़ आईटीआई में परीक्षा देकर लौटे हैं। बृहस्पतिवार को कुछ छात्र संस्थान आए थे। गणित, कला और सिलाई विषय के अनुदेशकों ने उन्हें पढ़ाया। इलेक्ट्रिकल ट्रेड के अनुदेशक संस्थान में नहीं थे। छात्रों ने बताया कि उन लोगों ने बगैर थ्यौरी और प्रैक्टिकल किए परीक्षा दी है। अठखेत के प्रधान दीपक भैसोड़ा ने कहा कि इलेक्ट्रिकल ट्रेड आईटीआई थल का मुख्य विषय है। इस विषय के अनुदेशक का लंबे समय तक लापता रहना छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलेक्ट्रिकल ट्रेड के अनुदेशक के पद पर मार्च में तैनाती हुई। अनुदेशक सात माह से संस्थान में नहीं आ रहे हैं। उनकी लगातार अनुपस्थिति लगाई जा रही है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। -केके पंत, प्रभारी प्रधानाचार्य, थल आईटीआई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed