फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Study Center opposes the creation of DashaThal and Dedhat

स्टडी सेंटर दशाईथल और डीडीहाट में बनाने का विरोध

Tue, 23 Jan 2018 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Tue, 23 Jan 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
Study Center opposes the creation of DashaThal and Dedhat
डीएलएड प्रशिक्षण केंद्र के मुद्दे पर पिथौरागढ़ में प्रदर्शन करते प्रशिक्षणार्थी - फोटो : अमर उजाला

द एशियन एकेडमी के डीएलएड प्रशिक्षुओं ने स्टडी सेंटर गंगोलीहाट के दशाईथल और डीडीहाट में बनाने के विरोध में जिला पंचायत कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने जिला शिक्षा समिति के सदस्य/जिला पंचायत सदस्यों को ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन


इन लोगों ने कहा कि नियमानुसार डीएलएड स्टडी सेंटर निकटस्थ ब्लॉक में बनाए जाने चाहिए, लेकिन एशियन एकेडमी के शिक्षकों का स्टडी सेंटर 100 किमी दूर दशाईथल और डीडीहाट में बना दिया गया है। जहां से आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि बारहमासी सड़क निर्माण के कारण गंगोलीहाट के दशाईथल जाना और भी परेशानी भरा हो गया है। वहां जाने में 4 से 5 घंटे लग जा रहे हैं। वापसी में रात हो जाती है।
विज्ञापन


इन लोगों ने कहा है कि सप्ताहभर स्कूलों में शिक्षण कार्य होता है, रविवार को प्रशिक्षण होता है, स्टडी सेंटर दूर होने के कारण वहां समय पर पहुंचना संभव नहीं होता। स्टडी सेंटर जिला मुख्यालय के निकटस्थ विद्यालयों में बनाया जाना चाहिए। इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन ने भी जिलाधिकारी, जिला शिक्षाधिकारी को पत्र लिखा है। प्रदर्शन में हंसा भट्ट, शांति चंद, चंद्रकला तिवारी, रेखा कन्याल, भावना पंत, मंजू भट्ट, रचना वल्दिया, रेनू वल्दिया आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed