{"_id":"5d4484518ebc3e6cc92d7214","slug":"students-on-the-streets-to-increase-seats-in-teachers-and-ba-ma-pithoragarh-news-hld3514045168","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने फूंका उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला
विज्ञापन
पिथौरागढ़ महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य को ज्ञापन सौंपते छात्र। अमर उजाला
- फोटो : PITHORAGARH
एनएसयूआई ने महाविद्यालयों में रिक्त पद नहीं भरे जाने के विरोध में शुक्रवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धन सिंह रावत का पुतला फूंका।
एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष ऋषभ कल्पासी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। कल्पासी ने कहा कि मंत्री ने प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में एक अगस्त तक शिक्षकों की कमी दूर करने का आश्वासन दिया था। इस आश्वासन पर कई अमल नहीं हुआ है।
प्राध्यापकों की कमी के कारण महाविद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था प्रभावित हो रही है, विद्यार्थी आंदो लित हैं लेकिन सरकार और उच्च शिक्षा विभाग को कोई असर नहीं पड़ रहा है। पुतला फूंकने वालों में पंकज तिवारी, योगेश सौन, विक्रम भट्ट, नीरज धामी, पंकज बिष्ट, दीक्षा बिष्ट, रश्मि सौन आदि मौजूद थे।
बीएड सत्यापन की तिथि बढ़ाने को दिया ज्ञापन
पिथौरागढ़। बीएड सत्यापन की तिथि बढ़ाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने कुलपति को ज्ञापन भेजा है। छात्र नेता चंद्र मोहन पांडे के नेतृत्व में छात्रों ने प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर जीसी पंत के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि बीएड सत्यापन के लिए 11 से 13 जुलाई की तिथि निर्धारित थी। इस अवधि में बारहमासी सड़क पर यातायात बंद होने के कारण विद्यार्थी सत्यापन नहीं करा पाए। छात्र नेता जगदीश पांडेय, चंद्र मोहन पांडेय ने सत्यापन की नई तिथि घोषित नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन भेजने वालों में यश लुंठी, पियूष रावत, बबीता बिष्ट, पूजा सामंत, रजनी जोशी, रिया, लता, विनीता रावत, पूजा गोस्वामी, रुचि बसेड़ा आदि मौजूद थे।