{"_id":"5e46d5a18ebc3ee5f2343fd5","slug":"students-improved-the-conditions-of-the-road-pithoragarh-news-hld3735967155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के बीच समय निकालकर छात्रों ने खुद सुधारी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के बीच समय निकालकर छात्रों ने खुद सुधारी सड़क
विज्ञापन
नाचनी बांसबगड़ मार्ग की बदहाली को ठीक करते पॉलीटेक्नकि बांसबगड़ के छात्र। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी (पिथौरागढ़)। राजकीय पॉलिटेक्निक बांसबगड़ के छात्र खस्ताहाल मार्ग के चलते रोज गिरते-पड़ते कालेज पहुंचते थे। कई बार कहने के बावजूद अफसरों और जनप्रतिनिधियों ने नहीं सुनी तो छात्रों ने खुद ही बीड़ा उठाया और तीन-चार दिन की मेहनत के बाद उन्होंने रास्ते को समतल कर दिया।
पॉलिटेक्निक कालेज का 300 मीटर रास्ता छह सितंबर को हुई बारिश के बाद से क्षतिग्रस्त है। इससे छात्रों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खस्ताहाल और ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर गिरकर कई छात्र चोटिल हो गए।
कालेज के प्राचार्य रविंद्र कुमार नारियाल ने प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर खराब रास्ते को सुधारने का अनुरोध किया। साथ ही जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई, लेकिन छह माह बाद भी किसी ने सुध नहीं ली। छात्रों ने खुद पहल की और अतिरिक्त पीरियड में संपर्क मार्ग सुधारने का बीड़ा उठाया। उन्होंने बताया कि करीब 30 पीरियड श्रम करने के बाद बदहाल मार्ग को चलने लायक बनाया गया है। स्थानीय लोग भी कालेज स्टाफ और छात्रों के श्रम की सराहना कर रहे हैं।