फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Students at Gangolihat College take exams in the veranda in the bitter cold.

Pithoragarh News: गंगोलीहाट कॉलेज में कड़ाके की ठंड में बरामदे में परीक्षा दे रहे विद्यार्थी

Sat, 17 Jan 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 17 Jan 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Students at Gangolihat College take exams in the veranda in the bitter cold.
गंगोलीहाट महाविद्यालय में ठंड के बीच बरामदे में बैठकर परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट महाविद्यालय में बदहाल व्यवस्थाओं के साथ ही संसाधनों की मार छात्र-छात्राओं को सहनी पड़ रही है। हालात यह हैं कि हाड़ कंपाने वाली ठंड के बीच विद्यार्थी बरामदे में बैठकर परीक्षा देने के लिए मजबूर हैं। विद्यार्थियों के लिए कलम पकड़कर पुस्तिका में उत्तर लिख पाना भी कठिन हो रहा है। ऐसे में यदि बारिश और बर्फबारी हुई तो विद्यार्थी कहां बैठकर और कड़ाके की ठंड में कैसे परीक्षा देंगे इसका जवाब किसी के पास नहीं है।
विज्ञापन

दरअसल, गंगोलीहाट में महाविद्यालय का संचालन जिला पंचायत के भवन में हो रहा है। पर्याप्त जगह न होने से विद्यार्थियों को बरामदे में बैठकर परीक्षा देनी पड़ रही है। हैरानी की बात है कि दो साल पूर्व महाविद्यालय का नया भवन बनकर तैयार हो चुका है। यहां तक सड़क न बनने से महाविद्यालय नए भवन में शिफ्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

विद्यार्थी और अभिभावक लंबे समय से जनप्रतिनिधियों, महाविद्यालय प्रशासन और आला अधिकारियों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। ऐसे में विद्यार्थी जिला पंचायत के भवन में कई दुश्वारियां झेल रहे हैं। जाड़ों में इनकी दिक्कत और बढ़ गई है। इन दिनों परीक्षा चल रही है। कड़ाके की ठंड के बीच बरामदे में बैठकर परीक्षा देना विद्यार्थियों के लिए चुनौती बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड से बिगड़ा तीन विद्यार्थियों का स्वास्थ्य
बरामदे में कड़ाके की ठंड के बीच परीक्षा देने से विद्यार्थियों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। तीन विद्यार्थी सर्दी और बुखार की चपेट में हैं। ऐसे में इन्हें धूप में बैठाकर परीक्षा दिलाई जा रही है। विद्यार्थियों की सेहत के लिए अभिभावकों की चिंता भी बढ़ गई है।
आंदोलन की दी चेतावनी
छात्रसंघ के पूर्व कोषाध्यक्ष अमित वर्मा ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और छात्रों के साथ अन्याय है। उन्होंने महाविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो मजबूरन आंदोलन का रास्ता अपनाया जाएगा। उन्होंने महाविद्यालय की नई बिल्डिंग में कक्षाओं और परीक्षाओं को संचालित करने की मांग की है ताकि विद्यार्थियों को बरामदे में बैठकर परीक्षा न देनी पड़ी और इनकी सेहत पर बुरा असर न पड़े।

कोट
नए भवन तक सड़क न पहुंचने से यहां महाविद्यालय का संचालन नहीं हो पा रहा है। तीन विद्यार्थियों का स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें धूप में बैठाकर परीक्षा दिलाई गई। - डॉ. मधुकेश गुप्ता, प्राचार्य, गंगोलीहाट महाविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed