फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Students are not able to go to school for 10 days

Pithoragarh News: 10 दिनों से छात्र-छात्राएं नहीं जा पा रहे हैं विद्यालय

Thu, 25 Jul 2024 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 25 Jul 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Students are not able to go to school for 10 days
सड़क क्षतिग्रस्त होने से दोपहिया वाहनों को इस तरह ले जाने को मजबूर हैं गैला, पत्थरकोट के लोग। स
पिथौरागढ़। मुनस्यारी ब्लाक में बीते दिनों हुई बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मदकोट से धूरातोली को जोड़ने वाला रास्ता टूट जाने से ग्रामीणों का संपर्क विगत 10 दिनों से बाजार से कट चुका है। इससे स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राएं परेशान हैं। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त रास्ते को शीघ्र सुधारने की मांग की है।
विज्ञापन

बीते दिनों हुई बारिश से धूरातोली के पास मदकोट को जोड़ने वाला 10 मीटर रास्ता भूस्खलन की चपेट में आ गया था। इससे करीब 40 से अधिक परिवारों का संपर्क बाजार से कट गया है। आवाजाही के लिए रास्ता नहीं हाेने से छात्र-छात्राएं विद्यालय नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीण जीत सिंह ने बताया कि अगर रास्ता समय से नहीं बना तो ग्रामीणों को खाद्यान्न के लिए तरसना पड़ेगा। कहा कि इसकी सूचना जन प्रतिनिधियाें और शासन-प्रशासन को देने के बावजूद भी कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जल्द रास्ते को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर तहसील बंगापानी के ग्राम सभा पत्थरकोट धारखेत से गैला, पत्थरकोट तक मोटर मार्ग पिछले एक सप्ताह से बंद है। लोगों को जान जोखिम में डालकर आवाजाही करनी पड़ रही है। स्थिति यह है कि दोपहिया वाहनों को भी दूसरी ओर सुरक्षित ले जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने बताया कि मार्ग बंद होने से गांव तक खाद्यान्न सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। बार-बार विभाग को सूचना देने के बाद भी मोटर मार्ग नहीं खोला गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से शीघ्र सड़क खोलने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करने की मांग की है।

...............
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed