{"_id":"65fb0d355b161e9d4e0bd215","slug":"strict-action-will-be-taken-against-violation-of-code-of-conduct-dm-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-111436-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता के उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Wed, 20 Mar 2024 09:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 20 Mar 2024 09:52 PM IST
विज्ञापन
धारचूला ब्लॉक सभागार में बैठक में मौजूद डीएम, एसपी और जन प्रतिनिधि। संवाद
धारचूला (पिथौरागढ़)। डीएम रीना जोशी और एसपी रेखा यादव की अध्यक्षता में बुधवार को लोकसभा चुनाव, होली, रमजान और नगर में चल रहे हालातों के दृष्टिगत सभी समुदाय के जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई। डीएम और एसपी ने आदर्श आचार संहिता की जानकारी देते हुए सहयोग करने और शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की।
डीएम ने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बाहरी लोगों की दुकानों पर निशान लगाने पर नाराजगी जताते हुए शांति बनाए रखने की अपील की। बैठक में जनजाति संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र नबियाल और गुंजी की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने हेली सेवा का विरोध करते हुए पर्यटन विभाग की ओर से प्रस्तावित शिवधाम योजना पर स्थानीय लोगों को विश्वास में लेकर कार्य करने की मांग की।
बैठक ने बाद डीएम ने सभी को मतदान की शपथ दिलाई। बैठक में पूर्व चेयरमैन अशोक नबियाल, एसडीएम मंजीत सिंह, तहसीलदार रामप्रसाद आर्या, बीडीओ दुर्गा राम आर्या, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्या, ईओ संजय गड़िया, दीपक रोंकली, कृष्णा गर्ब्याल, व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा आदि थे।
विज्ञापन
--
ग्लेशियर से बंद मार्ग खोलने की मांग
धारचूला। ग्राम पंचायत मार्छा के पूर्व प्रधान जीवन मार्छाल ने तिदांग, मार्छा और सीपू के बीच ग्लेशियर से बंद पैदल मार्ग लोनिवि से खुलवाने की मांग की। व्यापार मंडल महासचिव महेश सिंह गर्ब्याल ने बाहरी लोगों की ओर से सामाजिक, आर्थिक और संस्कृति पर प्रभाव पड़ने की बात रखी। रूप सिंह दानू ने गर्बाधार-जिप्ती मोटर मार्ग के चौड़ीकरण और डामरीकरण की मांग रखी। डीएम ने व्यास घाटी में जल्द ही ग्रिड से बिजली मिलने की जानकारी दी। संवाद