फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   'Strengthening of road-communication is necessary in the frontier'

‘सीमांत में सड़क-संचार की मजबूती है जरूरी’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
'Strengthening of road-communication is necessary in the frontier'
पिथौरागढ़ में राज्यपाल को स्थानीय उत्पाद भेंट करती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। ‘सीमांत जिला होने के साथ ही पिथौरागढ़ जिले की भौगोलिक परिस्थितियां भी अलग हैं। ऐसे में सड़क के साथ ही संचार माध्यमों का बेहतर होना बहुत जरूरी है।’ राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने यह बातें अपने पिथौरागढ़ दौरे के दौरान कहीं। उन्होंने अधिकारियों को इस क्षेत्र में कार्य करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पिथौरागढ़ पहुंचे राज्यपाल का पुलिस लाइन में जिला प्रशासन और सेना के 119 ब्रिगेड के अधिकारियों ने स्वागत किया। पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। डीआरडीओ विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि सीमांत जिले में सड़क और संचार व्यवस्था को मजबूत करना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, वनाधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी के साथ बैठक कर राज्यपाल ने जिले में संचालित विभिन्न कार्यों, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं, स्वरोजगार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों और कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि बीआरओ सीमांत क्षेत्र में सड़क निर्माण का कार्य बेहतर रूप से कर रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में महिलाएं गांव की अर्थव्यवस्था में अपनी प्रमुख भूमिका निभा रही हैं। इन्हें और अधिक मजबूत बनाने के लिए जो महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बाजार तक लाने की व्यवस्था करने के लिए कहा। उत्पादों के सही दाम बाजार में मिले इसके लिए बेहतर पैकेजिंग के लिए मशीन और उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश राज्यपाल ने डीएम को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान डीएम डॉ. आशीष चौहान ने सड़कों के निर्माण के साथ संचार के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। उन्होंने जिले में गुंजी, ओम पर्वत, आदि कैलाश तथा मुनस्यारी क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाए जाने के लिए किए जा रहे कार्यों की भी जानकारी दी। एसपी लोकेश्वर सिंह ने जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था के बारे में और सीडीओ अनुराधा पाल ने जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों के बारे में बताया।
ये लोग रहे मौजूद
विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, उपाध्यक्ष कोमल मेहता, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष एमसी पंत, भगवान सिंह, पूर्व सैनिक संगठन के ललित सामंत, दान सिंह वल्दिया ने स्वागत किया। इस दौरान एडीसी रचिता जुयाल, मेजर तरुन कुमार, अपर जिलाधिकारी फींचा राम चौहान, संयुक्त मजिस्ट्रेट नंदन कुमार, वनाधिकारी अभिमन्यु, पीडी आशीष पुनेठा आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
उत्पादों की बिक्री के लिए उपलब्ध कराएंगे बाजार
पिथौरागढ़। राज्यपाल ने डीआरडीओ विश्राम गृह में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्थानीय उत्पाद से बने हैंडी क्राफ्ट से निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी को भी दिखा। उन्होंने महिला समूहों से उनके उत्पादों से होने वाली आमदनी के बारे में जानकारी ली और उनके उत्पाद के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया। उन्होंने महिला समूह की ऐपण कला के कार्य की सराहना करते हुए राजभवन के लिए 100 डायरी बनाने का ऑर्डर भी दिया। हुड़ेती निवासी अनिल कुमार से भी राजभवन के लिए केदारनाथ धाम की चार कलाकृतियां बनाने के लिए कहा।
एकेडमी खोलने पर मेजर ललित के प्रयासों को सराहा
पिथौरागढ़। राज्यपाल ने जिले के पूर्व सैनिकों के साथ बैठक कर सैनिकों की समस्याओं और समाधान के लिए सुझाव लिए। उन्होंने वर्तमान में जिला मुख्यालय में सेवानिवृत्त मेजर ललित सामंत की ओर से युवाओं को सेना भर्ती के लिए तैयार करने के लिए स्थापित एकलव्य एकेडमी के प्रयासों और कार्यों की सराहना की।

आपदाग्रस्त क्षेत्रों में हुए कार्यों की जानकारी दी
पिथौरागढ़। रेडक्रास सोसाइटी के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष एमसी पंत और सचिव भगवान सिंह के नेतृत्व में राज्यपाल से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। रेडक्रास सोसाइटी ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों में किए गए कार्यों से राज्यपाल को अवगत कराते हुए सभी स्कूल कालेजों में रेडक्रॉस की स्थापना करने की मांग की। इस मौके पर सदस्य सरोज जोशी, हिमांशु ठकुराठी आदि सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed