फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Street Dogs in Pithauragarh

घूमने का मन करता है लेकिन कुत्तों से डर लगता है

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Street Dogs in Pithauragarh
पिथौरागढ़ नगर में इस तरह घूम रहे हैं लावारिस कुत्ते। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगरीय क्षेत्र में लावारिस कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा अलग-अलग हिस्सों में झुंड बनाकर घूम रहे लावारिस कुत्ते पैदल से लेकर बाइक सवार लोगों पर झपट रहे हैं।
विज्ञापन

बावजूद इसके अभी तक कुत्तों के बधियाकरण के प्रयास शुरू नहीं हुए हैं। घर से निकलने पर लोग अपने बच्चोें को कुत्तों से बचकर निकलने की हिदायत देते हैं। कुत्तों के डर के कारण कई लोगों ने सुबह-शाम अकेले टहलना भी छोड़ दिया है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ नगर के अधिकतर गली मोहल्लों से लेकर सड़कों पर सैकड़ों की संख्या में लावारिस कुत्ते हैं। सरकारी कार्यालय परिसरों में तक कुत्ते नजर आते हैं। ये कुत्ते राह चलते लोगों पर झपट रहे हैं। पिछले कई दिनों से इनके हमले लगातार बढ़ रहे हैं। भगाने पर कुत्तों का झुंड हमला कर देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात्रि में जिला और महिला अस्पताल के पास भी कुत्तों के आतंक से रोगी और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल परिसर में घूम रहे कुत्ते लोगों को देखते ही उग्र हो जाते हैं। नगरपालिका के ईओ एनबी पांडेय का कहना है कि शीघ्र ही लावारिस कुत्तों का बधियाकरण किया जाएगा।
रोग के फैलने का खतरा बढ़ा
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में कई बीमारियों से ग्रसित घूम रहे हैं। इसके बाद भी इन कुत्तों को इंजेक्शन लगाने या उनका उपचार करने को लेकर कोई भी प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। कुत्तों के काटने से लोगों में भी संक्रमण का खतरा बना हुआ है।

स्कूटी से विकास भवन से बाजार की ओर जा रहा था। दोनों ओर से कुत्तों ने हमला कर दिया। स्कूटी से गिरते हुए बाल-बाल बच गया। कुत्तों ने पैर पर काट दिया। नगर पालिका को लावारिस कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने के लिए बधियाकरण करना चाहिए।
- प्रकाश, जीआईसी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed