{"_id":"58e3d2da4f1c1bc06e5b5f36","slug":"stop-building-for-a-week-on-parking-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग निर्माण पर एक सप्ताह के लिए रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग निर्माण पर एक सप्ताह के लिए रोक
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Tue, 04 Apr 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में गोरखा किले के सुंदरीकरण के काम का निरीक्षण करते कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने देवसिंह खेल मैदान के पास बन रही पार्किंग में दर्शक दीर्घा का प्रावधान न करने पर निर्माण कार्य में एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी है। उन्होंने चंडाक ट्रैकिंग रूट की जांच और जिम्मेदार अधिकारियों से रकम की वसूली के निर्देश दिए हैं। मंत्री ने गोरखा किले के सुंदरीकरण के काम का भी जायजा लिया।
विज्ञापन
मंत्री ने अधिकारियों के साथ पार्किंग के काम का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पार्किंग से देवसिंह खेल मैदान प्रभावित हो रहा है। पार्किंग के खेल मैदान से लगे हिस्से में दर्शक दीर्घा का निर्माण हर हाल में होगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था प्लान तैयार करे और दर्शक दीर्घा का निर्माण करे, ताकि शहर के मध्य में स्थित खेल मैदान किसी तरह से प्रभावित न हो और उसकी व्यवस्थाओं में सुधार हो। उन्होंने जिलाधिकारी सी रविशंकर से निर्देश का पालन कराने को कहा। मंत्री ने पिथौरागढ़ नगर से चंडाक तक 83 लाख रुपये की लागत से बने ट्रैकिंग रूट की गुणवत्ता को बेहद खराब बताते हुए जिलाधिकारी को ट्रैकिंग रूट की जांच करने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही अधिकारियों से व्यय की गई धनराशि की वसूली करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंत्री ने नगर के गोरखा किले में हो रहे सुंदरीकरण के काम का भी जायजा लिया। कहा कि वर्ष 1791 में बना गोरखा किला पिथौरागढ़ की ऐतिहासिक धरोहर है। किले के मूल स्वरूप को जिंदा रखा जाएगा। किले में संग्रहालय बनाया जा रहा है। कुमाऊंनी संस्कृति के साथ ही सोर, जोहार और रं संस्कृति को संरक्षण मिलेगा। किले को पर्यटन मानचित्र में स्थान दिलाया जाएगा। उन्होंने पांच साल बाद भी किले के सुंदरीकरण का काम पूरा न होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
पार्किंग के ऊपर बनेगा ट्रामा सेंटर
वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने पिथौरागढ़ के लिए स्वीकृत ट्रामा सेंटर के निर्माण पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। उन्होंने जिला अस्पताल के पास बन रही पार्किंग की ऊपरी मंजिल में ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी सी रविशंकर और मुख्य चिकित्साधिकारी यूएस अधिकारी को ट्रामा सेंटर के निर्माण की कार्यवाई शुरू करने के निर्देश दिए। कहा कि पिथौरागढ़ जिला दुर्गम स्थलों में शामिल हैं। तिब्बत, नेपाल से सटे जिले में ट्रामा सेंटर का होना नितांत आवश्यक है। ट्रामा सेंटर स्थापित होने से दुर्घटना में घायल लोगों का जीवन बचाने में मदद मिलेगी। चंपावत, बागेश्वर और अल्मोड़ा जिले के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। मंत्री ने कहा ट्रामा सेंटर के निर्माण में धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।