फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Pithoragarh nws: Stone fell on canter, driver-cleaner died

Pithoragarh: कालिका में कैंटर पर अचानक पहाड़ी से गिरा बोल्डर, दबकर चालक और क्लीनर की मौत

Thu, 24 Nov 2022 06:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला (पिथौरागढ़) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Thu, 24 Nov 2022 06:24 PM IST
सार

कैंटर वाहन (यूके 04सीसी-0071) धारचूला में सामान उतारने के बाद बुधवार शाम पिथौरागढ़ की ओर आ रहा था। कालिका घौचे नामक जगह पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिर गया।

विज्ञापन
Pithoragarh nws: Stone fell on canter, driver-cleaner died
अमित खर्कवाल, चालक फाइल फोटो - फोटो : PITHORAGARH

विस्तार

धारचूला से पिथौरागढ़ की ओर आ रहे एक कैंटर में बुधवार शाम बोल्डर गिर गया। हादसे में चालक और क्लीनर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हुआ जिसका धारचूला संयुक्त अस्पताल में इलाज किया गया।

विज्ञापन


कैंटर वाहन (यूके 04सीसी-0071) धारचूला में सामान उतारने के बाद बुधवार शाम पिथौरागढ़ की ओर आ रहा था। कालिका घौचे नामक जगह पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिर गया। बोल्डर कैंटर की छत को तोड़ते हुए अंदर घुस गया। हादसे में वाहन चालक खलकंडिया चंपावत निवासी अमित खर्कवाल (31) पुत्र धर्मानंद खर्कवाल और डौनू दसौली निवासी दीपक चंद्र पाठक (22) पुत्र प्रकाश चंद्र पाठक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर धारचूला कोतवाली से पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को वाहन से धारचूला संयुक्त अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया। वहीं मामूली रूप से घायल व्यक्ति निराड़ा पिथौरागढ़ निवासी जितेंद्र नाथ पुत्र गणेश नाथ का इलाज करने के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार शवों का बृहस्पतिवार को धारचूला में ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। हादसे में मृत चालक की पत्नी, चार साल की बेटी और ढाई साल का बेटा पिथौरागढ़ में ही किराए के मकान में रहते हैं। हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। मृतकों के परिजन गहरे सदमे में हैं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कालिका के समीप इसी कैंटर पर गिरा पहाड़ी से बोल्डर। संवाद

कालिका के समीप इसी कैंटर पर गिरा पहाड़ी से बोल्डर। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed