{"_id":"65ff14632ee47f431c069908","slug":"state-government-has-done-many-remarkable-works-in-two-years-chuphal-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-106592-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार ने दो साल में कई उल्लेखनीय कार्य किए : चुफाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार ने दो साल में कई उल्लेखनीय कार्य किए : चुफाल
Sat, 23 Mar 2024 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 23 Mar 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड में धामी सरकार के दो साल के कार्यकाल पूरे होने पर डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने दो साल में कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। शनिवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक चुफाल ने कहा कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता विधेयक लागू किया गया। इससे सभी को समान अधिकार मिलेंगे।
चुफाल ने कहा कि प्रदेश में नकल विरोधी कानून लागू होने से परीक्षाएं पारदर्शिता के साथ हाे रही हैं। जबरन धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए कानून बनाया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, नारी सशक्तीकरण की दिशा में कार्य हुए हैं। वहीं पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने काम किया है। पिथौरागढ़ जिले में पाताल भुवनेश्वर गुफा है। छिपलाकेदार क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। मोटा अनाज को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने काम किया। आज किसानों की आय बढ़ रही है। जैविक खेती और सब्जी उत्पादन से किसानों को लाभ पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि नैनीसैनी एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू होने से सीमांत की जनता को सुविधा मिल रही है। गांव-गांव सड़कों का जाल बिछने से पलायन कर गए लोग वापस लौट रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, निवर्तमान पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, राकेश देवलाल, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, मनोज सामंत,मीनू बिष्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
--
दो वर्षों में सरकार ने किया बेहतर कार्य : जोशी
मुख्यमंत्री के कार्यकाल को दो साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी
चंपावत। जिला मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर खुशी जताई। शनिवार को भाजपा कार्यालय में दो साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने प्रेस वार्ता की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार बेहतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री की सरकार ने बीते दो वर्षों में उत्तराखंड को नई दिशा दी है जिससे आने वाले समय में चंपावत ही नहीं पूरे उत्तराखंड को एक नई पहचान मिलेगी। जोशी ने कहा कि सरकार की ओर से चाहे नकल विरोधी कानून हो या समान नागरिक संहिता कानून हो सभी से लोगों को लाभ मिलेगा। आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने दावा किया कि भाजपा प्रदेश की सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी। वहां जिला अध्यक्ष निर्मल माहरा, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी, विनीता फर्त्याल, मोहित पाठक, मुकेश कलखुड़िया, सुभाष बगौली, प्रकाश तिवारी, शंकर पांडे, कैलाश अधिकारी, बहादुर फर्त्याल आदि मौजूद रहे। संवाद