फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SSB rescues 25 people in Rongati drain in pithoragarh

Pithoragarh: पहाड़ी से मलबा आने के बाद रास्ते बंद, फंसे लोग; SSB ने रोंगती नाले में 25 लोगों का किया रेस्क्यू

Sat, 06 Jul 2024 05:48 PM IST
हीरा मेहरा शालू दताल, संवाद
शालू दताल, संवाद Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 06 Jul 2024 05:48 PM IST
सार

11 वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट के सहायक कमांडेंट जुबैर अंसारी के नेतृत्व में 10 जवानों ने रस्सियों के सहारे रोंगती नाले के पास रेस्क्यू अभियान चलाकर 25 लोगों सुरक्षित पार कराया। उन्हें एलागाड़ में एसडीएम को सौंपा गया।

विज्ञापन
SSB rescues 25 people in Rongati drain in pithoragarh
एसएसबी ने रोंगती नाले में 25 लोगों का किया रेस्क्यू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धारचूला में पिछले पांच दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते टनकपुर-तवाघाट एनएच कई जगहों पर बंद होने से आवाजाही बंद है। 11 वीं वाहिनी एसएसबी डीडीहाट के सहायक कमांडेंट जुबैर अंसारी के नेतृत्व में 10 जवानों ने रस्सियों के सहारे रोंगती नाले के पास रेस्क्यू अभियान चलाकर 25 लोगों सुरक्षित पार कराया। उन्हें एलागाड़ में एसडीएम को सौंपा गया। इनमें सीआरपीएफ के कमाडेंट धर्मेंद्र सिंह दताल, जिओ के चार कर्मचारी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


एसडीएम मंजीत सिंह ने बताया की बताया कि तवाघाट में पिछले पांच दिनों से फंसे सभी लोग सकुशल धारचूला पहुंच गए हैं। उन्होंने लोगों से सड़क खुलने के बाद ही आवाजाही करने का अनुरोश किया है। हिलवेज कंपनी के सीनियर मैनेजर त्रिलोक सिंह दानू ने बताया कि शनिवार को मलबा आने से सड़क तपोवन, दोबाट और रोंगती नाला एसएसबी पोस्ट के पास बंद है। बताया कि दोबाट में लगातार भूस्खलन होने से सड़क खोलने में जोखिम बना हुआ है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Pithoragarh: तीजम और वतन गांव को जोड़ने वाला लकड़ी का पुल बहा, 18 परिवारों का टूटा संपर्क; ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन

हिलवेज कंपनी के सीनियर मैनेजर त्रिलोक सिंह दानू ने बताया की लगातार बारिश के कारण शनिवार को तपोवन, दोबाट और रौगती नाला एसएसबी पोस्ट के पास सड़क बंद हुआ है। दोबाट में शनिवार सुबह लगातार भूस्खलन होने से सड़क कार्य खोलना काफी जोखिम हुआ है। उन्होंने फिलहाल भूस्खलन से कोई भी नुकसान नहीं होने की सूचना दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed