फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sonu Jyotiradiya and sprint races

ज्योतिरादित्य और सोनू ने फर्राटा रेस जीती

Fri, 13 Jan 2017 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 13 Jan 2017 09:56 PM IST
विज्ञापन
Sonu Jyotiradiya and sprint races
पिथौरागढ़ स्टेडियम में चल रही खेल प्रतियोगिता में ऊंचीकूद लगाता खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

ट्राइबल सब प्लान के तहत अनुसूचित जनजाति के बालकों के खेल प्रशिक्षण के दौरान हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में ज्योतिरादित्य गर्ब्याल ने 100 मीटर फर्राटा रेस जीती। हिमांशु नित्वाल दूसरे, नवीन पंचपाल तीसरे स्थान पर रहे। सब जूनियर वर्ग में सोनू पिंडियाल ने फर्राटा रेस जीती। प्रियांशु रौतेला दूसरा, कैलाश तुमक्याल ने तीसरा स्थान हासिल किया।

विज्ञापन


सब जूनियर वर्ग में 200 मीटर की दौड़ दीपक पछाई ने जीती। हिमांशु बर्फाल दूसरे, विनोद नित्वाल तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ निशांत पांगती ने जीती। सौरभ पंचपाल दूसरे, गौरव सिंह सिर्खाल तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद में मोहित डाबरा ने पहला, युवराज सिंह पंचपाल ने दूसरा, विष्णु सिंह बुदियाल ने तीसरा स्थान पाया। जूनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में रोहित पंचपाल प्रथम, दीपक मर्तोलिया द्वितीय, लोकेंद्र खुन्नू तृतीय, 1500 मीटर दौड़ में दीपांक रावत प्रथम, राहुल सुमत्याल द्वितीय, अनिमेष कुटियाल तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायक यतीश ओझा, दिनेश चंद्र पाटनी, फकीर सार्की, कैलाश लस्पाल, महेंद्र सिर्खाल थे। जिला क्रीड़ाधिकारी वीएस वल्दिया ने बताया कि बालकों के बीच वॉलीबाल प्रतियोगिता भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


साईं प्रशिक्षण केंद्रों के लिए ट्रायल्स 16, 17 को
पिथौरागढ़। जिला क्रीड़ाधिकारी वीएस वल्दिया ने बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं) प्रशिक्षण केंद्रों में वर्ष 2017-18 के लिए छात्र आवासीय और छात्र-छात्राओं के लिए डे बोडिंग (गैर आवासीय) में प्रवेश के लिए कुमाऊं मंडल के खिलाड़ियों का ट्रायल्स 16 और 17 जनवरी को खेल स्टेडियम अल्मोड़ा में लिया जाएगा। ट्रायल के लिए अभ्यर्थी की उम्र 12 से 18 वर्ष होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed