फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Son Angad name Balinese have not had the Kbhun Benta

अंगद नाम बाली कर बेटा, तो से कबहूं हुई नहीं भेंटा

Tue, 11 Oct 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/बेड़ीनाग/थल
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/बेड़ीनाग/थल Updated Tue, 11 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Son Angad name Balinese have not had the Kbhun Benta
पिथौरागढ़ सदर की रामलीला में अंगद-रावण संवाद - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़ की रामलीला में अंगद रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया गया। गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, थल में रामलीला जारी है।

विज्ञापन


जिला मुख्यालय की सदर और टकाना की रामलीला में समुद्र में पुल बांधने के बाद युवराज अंगद को दूत बनाकर लंका भेजा जाता है। राज दरबार में रावण अंगद से परिचय पूछता है। अंगद कहते हैं-अंगद नाम बाली कर बेटा, तो से कबहूं हुई नहीं भेंटा। युवराज अंगद और रावण में संवाद होता है। रावण अंगद की बात नहीं मानता है। इसके पश्चात लड़ाई छिड़ जाती है। युद्ध क्षेत्र में मेघनाद लक्ष्मण पर शक्ति का प्रहार कर मूर्छित कर देता है। हनुमान जी संजीवनी बूटी लाकर लक्ष्मण के प्राणों की रक्षा करते हैं।
विज्ञापन


गंगोलीहाट की रामलीला में अंगद-रावण संवाद का सुंदर मंचन किया गया। बीते दो दिनों से ठंड में इजाफा हुआ है। इसके बावजूद रामलीला देखने के लिए लोग जुट रहे हैं। बेड़ीनाग की रामलीला में वनवास और दशरथ की मृत्यु की लीला का मंचन किया गया। राजा दशरथ की मृत्यु के समय श्रवण कुमार और राजा दशरथ के आखेट के दृश्यों का मंचन किया गया। मार्मिक दृश्य देख लोगों की आंखें भर आई। थल की रामलीला में अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण शक्ति का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने किया जागरूक
पिथौरागढ़। रामलीला में जागरूकता अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक हिमांशु साह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टकाना की रामलीला में लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, किराएदार, नौकर के बारे में जानकारी देने के साथ ही घरों की सुरक्षा के टिप्स दिए। रामलीला सदर में कोतवाल ध्यान सिंह के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed