फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   SOG caught a reward of 10 thousand

Pithoragarh News: एसओजी ने पकड़ा 10 हजार का इनामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
SOG caught a reward of 10 thousand
पिथौरागढ़। एसओजी ने 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लंबे समय से जगह-जगह दबिश दे रही थी।
विज्ञापन

धामी फल्याटी निवासी सूरज कुमार ने 14 जनवरी 2022 को नाचनी थाने में तहरीर देकर पांच-छह लोगों पर उस पर जानलेवा हमला करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का आरोप लगाया था। इस पर पुलिस ने धारा 34/147/323/325/308/504/506 में रिपोर्ट दर्ज की। इस मामले में पुलिस ने मनोज महर, रवि भट्ट, कवींद्र सिंह, विवींद्र सिंह, मनोज महर को गिरफ्तार किया था। एक नामजद आरोपी हिमांशु फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन

एसओजी की टीम ने फरार लेजम निवासी हिमांशु को सर्विलांस की मदद से थल से गिरफ्तार किया। टीम में कांस्टेबल सत्येंद्र सुयाल, गोविंद सिंह, भूपेंद्र सिंह, ध्रुव सिंह, विनोद कन्याल, हेड कांस्टेबल हेम चंद्र, कमल सिंह शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed