फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snowfall on the high peaks of Pithoragarh, cold increases

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ की ऊंची चोटियों पर हुआ हिमपात, बढ़ी ठंड

Fri, 02 Jan 2026 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 02 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Snowfall on the high peaks of Pithoragarh, cold increases
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। सीमांत जिले में मौसम ने करवट बदली है। ऊंची चोटियों पर जहां हिमपात हुआ वहीं निचली घाटियों में हल्की बूंदाबांदी से ठंड का असर बढ़ गया है। चोटियों पर बर्फबारी होने से निचले इलाकों में बारिश की संभावना भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर तक भी मौसम नहीं खुल पाया। इससे लगने लगा कि बारिश होगी लेकिन आसमान में छाए बदरा दगा दे गए। मुनस्यारी में मौसम के करवट बदलते ही लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। क्षेत्र की ऊंची चोटियां पंचाचूली, हंसलिंग, नागनीधूरा, छिपलाकेदार समेत मल्ला जोहार क्षेत्र में बर्फबारी से मौसम खुशगवार हो गया है। पिछले लंबे समय से बर्फबारी नहीं होने से हिमालयी चोटियां काली पड़ने लग गई थीं।
विज्ञापन

अब इस सीजन के पहले हिमपात के बाद मुनस्यारी की चोटियां बर्फ से आच्छादित होने लगी हैं। बता दें कि पिछले लंबे समय से बारिश नहीं होने से बीमारियों के साथ ही खेतों में फसल भी सूखने लगी थी। खेतों में नमी होने से काश्तकार भी परेशान हो गए थे। अब कुछ क्षेत्रों में बारिश होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। कई जगहों पर लोगों ने ठंड से बचने के लिए आग का सहारा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed