फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snowfall in Munsyari

मल्ला जोहार के लास्पा, मिलम, खलिया और भुजानी में भारी बर्फबारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Munsyari
खलिया भुजानी में दो फिट बर्फबारी हुई है। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला। मुनस्यारी के ऊंचाई वाले इलाकों में रविवार रात जमकर हिमपात हुआ। पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में तेज गरज और चमक के साथ बारिश हुई।
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्रों के साथ निचले इलाकों में हुई बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मल्ला जोहार के लास्पा और मिलम में दो फुट से अधिक बर्फबारी हुई है। खलिया और भुजानी में कई पर्यटक भी बर्फबारी का आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन

उच्च हिमालयी क्षेत्र मिलम, लास्पा, दारमा, व्यास और चौदास वैली में दो फुट तक हिमपात हुआ है। लास्पा में दो फुट बर्फबारी होने से बीआरओ को मुनस्यारी-मिलम सड़क बनाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनस्यारी के खलिया भुजानी में भी दो फुट बर्फबारी हुई है, जिसका कई पर्यटक जमकर आनंद उठा रहे हैं। धारचूला के व्यास और दारमा घाटी में भी हिमपात हुआ।
निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। हालांकि बर्फबारी से मुनस्यारी को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में शीतलहर जैसा कोई असर नहीं देखा गया। वहीं धारचूला में तड़के चार बजे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इस कारण बिजली की आंखमिचौली भी जारी है।
बारिश से खिल उठे किसानों के चेहरे
पिथौरागढ़। सर्दी में सामान्य से भी कम बारिश होने से परेशान किसानों के चेहरे पर रविवार की बारिश कुछ खुशी लेकर आई। किसानों का कहना है कि रुक-रुक कर बारिश होती रहे तो फसलों में कुछ सुधार की उम्मीद है।

किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी का कहना है कि अधिकतर फसलें सूखे के कारण पहले ही प्रभावित हो गई हैं। खेतों में बीज अंकुरित ही नहीं हो पाए हैं। उनका कहना है कि सरकार को किसानों को मुआवजा देना चाहिए। हल्की बारिश से जंगल की आग और धूल से भी राहत मिली है।

लास्पा में बर्फबारी के कारण सड़क चौड़ीकरण में दिक्कत हो रही हैं।

लास्पा में बर्फबारी के कारण सड़क चौड़ीकरण में दिक्कत हो रही हैं।- फोटो : PITHORAGARH

उच्च हिमालयी क्षेत्र लास्पा में बर्फबारी के बाद ग्रिफ कैंप का नजारा।

उच्च हिमालयी क्षेत्र लास्पा में बर्फबारी के बाद ग्रिफ कैंप का नजारा।- फोटो : PITHORAGARH

खलिया भुजानी में पर्यटक बर्फबारी का आनंद उठाते हुए।

खलिया भुजानी में पर्यटक बर्फबारी का आनंद उठाते हुए।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed