फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snowfall in Munsyari

पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा और पंचाचूली में हुई सीजन का पहला हिमपात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Munsyari
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली में सीजन का पहला ? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। हिमपात के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मुनस्यारी में सुबह शाम ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार देर रात उच्च हिमालयी क्षेत्र पंचाचूली, हंसलिंग, नगनिधूरा सहित कई ऊंची चोटियों पर हिमपात हुआ। मौसम के पहले हिमपात के बाद सुबह के समय सर्द हवाएं चलने से तापमान में गिरने से हल्की ठ़ंड शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को मुनस्यारी का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह- शाम ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरू कर दिए हैं। उधर, धारचूला की ऊंची चोटियों पर भी हिमपात हुआ है। जिला मुख्यालय में भी बुधवार रात बारिश हुई। बृहस्पतिवार को सुबह से ही आसमान बादलों से घिरा रहा। दोपहर बाद जिला मुख्यालय सहित कई स्थानों में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed