फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snow skiing training will last 23 Kliatop

खलियाटॉप में 23 तक चलेगा स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण

Mon, 20 Feb 2017 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 20 Feb 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
Snow skiing training will last 23 Kliatop
मुनस्यारी के खलियाटॉप में स्कीइंग का प्रशिक्षण लेते युवा। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पंडित नैनसिंह माउंटेनियरिंग संस्थान की ओर से यहां खलियाटॉप में चलाया जा रहा स्नो स्कीइंग प्रशिक्षण 23 फरवरी तक चलेगा। देश के विभिन्न हिस्सों से आए 24 प्रतिभागियों ने सोमवार को भी प्रशिक्षण लिया।

युवाओं ने बर्फ के स्लोप में बैलेंस बनाने, सुरक्षा के उपायों की गहराई से जानकारी ली। खलियाटॉप में करीब दो किलोमीटर के ढलान में इस समय पर्याप्त मात्रा में बर्फ है। अभी बर्फ गिरने की संभावना बनी हुई है। यदि फिर से बर्फ गिरती है तो मार्च में भी स्कीइंग का प्रशिक्षण शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन


माउंटेनियरिंग संस्थान की विशेष कार्याधिकारी रीना कौशल धर्मशक्तू ने बताया कि समापन के दिन प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे और प्रशिक्षण में अच्छा प्रदर्शन करने वाले को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभिन्न प्रांतों से आए युवाओं ने बर्फ पर जमकर आनंद उठाया। 11 फरवरी से शुरू हुए इस प्रशिक्षण के दौरान अब तक बिना किसी बाधा के युवा ट्रेनिंग ले रहे हैं। इस बीच स्थानीय युवाओं ने मांग की है कि उनके लिए अलग से प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाए।


कुमाऊं मंडल विकास निगम ने पिछले सप्ताह स्कीइंग का प्रशिक्षण चलाकर स्थानीय युवाओं को जोड़ने का काम किया था। केएमवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि यदि बजट मिल जाता है तो स्थानीय युवाओं के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम और चलाया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed