फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Snow Skiing in Munsyari

स्नो स्कीइंग में व्यावसायिक रूप से प्रशिक्षित किए जाएंगे युवा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Snow Skiing in Munsyari
मुनस्यारी के बेटुलीधार में स्कीइंग का प्रशिक्षण लेते युवा। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। मुनस्यारी के खलियाटॉप और बेटुलीधार में स्कीइंग के लिए औली की तर्ज पर पर्यटकों को आकर्षित करने को लेकर प्रशासन योजना तैयार कर रहा है। इसके तहत युवाओं को स्नो स्कीइंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षित युवा यहां आने वाले पर्यटकों को स्कीइंग करा सकेंगे। इससे पर्यटन को तो बढ़ावा मिलने के साथ ही युवाओं को रोजगार भी मिल सकेगा।
विज्ञापन

हिमनगरी मुनस्यारी पिथौरागढ़ जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल है। यहां पर हिमालय की सुंदरता बेहद नजदीक से दिखती है। ट्रेकिंग, बर्ड वाचिंग, माउंटेन बाइकिंग, कैंप फायर के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं। इसके अलावा मुनस्यारी का खलियाटॉप और बेटुलीधार स्नो स्कीइंग के लिए मुफीद है। दिसंबर और जनवरी में इन दोनों ढलानयुक्त पहाड़ियों में जमकर हिमपात होता है।
विज्ञापन

अभी तक कुमाऊं मंडल विकास निगम ही स्थानीय युवाओं को एक-एक सप्ताह का प्रशिक्षण देता आ रहा है। तमाम संभावनाओं के बावजूद अभी तक औली की तर्ज पर स्कीइंग के लिए पर्यटक आकर्षित नहीं हो पाए हैं। इसको देखते हुए प्रशासन पर्यटन को बढ़ावा देने की योजना बना रहा है। इसके तहत युवाओं को अब स्कीइंग के लिए व्यावसायिक रूप से प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद युवा यहां आने वाले पर्यटकों को स्कीइंग करा सकेंगे। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुनस्यारी में स्नो स्कीइंग की अच्छी संभावना है। इसको देखते हुए पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय युवाओं को व्यावसायिक रूप से प्रशिक्षित करने की योजना बनाई जा रही है। युवा प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद पर्यटकों को स्कीइंग करा सकेंगे। यह रोजगार की दृष्टि से उपयोगी होगा। - अनुराधा पाल, मुख्य विकास अधिकारी पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed