फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Six stores in Pithoragarh polythene caught again

पिथौरागढ़ में छह दुकानों से फिर पॉलिथीन पकड़ी

Fri, 03 Mar 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 03 Mar 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Six stores in Pithoragarh polythene caught again
पिथौरागढ़ नगर में पालिथीन जब्त करते पालिका के कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

नगर में पॉलिथीन की थैलियों और थर्माकोल से बनी वस्तुओं की धरपकड़ के लिए शुक्रवार को भी नगरपालिका ने व्यापक अभियान चलाया। शुक्रवार को छह दुकानों से पांच किलोग्राम पॉलिथीन की थैलियां मिली। इनसे 5500 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया। नगरपालिका के कर्मचारी बरामद सामग्री कब्जे में लेकर नष्ट करेंगे।

विज्ञापन


पालिका के अधिशासी अधिकारी खीमानंद जोशी ने बताया कि शुक्रवार को सिल्थाम क्षेत्र की दुकानों में चेकिंग की गई। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि अपने पास जमा पॉलिथीन और थर्माकोल के स्टाक को खुद ही नष्ट कर दें और किसी भी ग्राहक को यह सामग्री न दें। इधर, जानकारी मिली है कि कुछ दुकानदारों ने अपने यहां जमा स्टाक को छिपा दिया है। पिछले तीन दिन से लगातार जारी अभियान के बाद व्यापारी खुद ही पॉलिथीन की थैलियों को नष्ट करने में लगे हैं।
विज्ञापन


चेकिंग अभियान में महेश पाठक, सुनील मलिक, सचिन कुमार आदि शामिल थे। दुकानों में चेकिंग अभियान ऐसे समय में किया गया जब व्यापारियों को यह सामग्री छिपाने का मौका नहीं मिला। पालिका ने शनिवार को भी नगर की दुकानों में चेकिंग अभियान चलाने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed