फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Six camera traps installed to keep an eye on leopard...

Pithoragarh News: तेंदुए पर नजर रखने के लिए लगाए छह कैमरा ट्रैप

Sun, 19 May 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 19 May 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
Six camera traps installed to keep an eye on leopard...
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। सेलीपाख में शनिवार की सुबह घास काट रही महिला पर तेंदुए के हमले से ग्रामीण दहशत में हैं। तेंदुए के हमले के बाद सतर्क हुए वन विभाग ने छह कैमरा ट्रैप लगा दिए हैं। बीते दिन सेलीपाख में कमला देवी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान कमला देवी साहस दिखाते हुए तेंदुए से भिड़ गईं थी।
विज्ञापन

रविवार को विभाग की टीम जंगल में घटनास्थल पर पहुंची और विभिन्न स्थानों पर कैमरा ट्रैप लगाए। टीम लगातार इन कैमरों के जरिये तेंदुए की गतिविधि पर नजर रखेगी। क्षेत्र में दिनदहाड़े तेंदुए के हमले से डरे-सहमे ग्रामीण शाम ढलते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने बताया कि विभागीय टीम सतर्क है। ग्रामीणों को तेंदुए से बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है। साथ ही रात के समय घरों से बाहर नहीं निकलने और अकेले जंगल में नहीं जाने का अनुरोध किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed