फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sisters will not miss roadways buses on Bhaiya Dooj

Pithoragarh News: भैया दूज पर बहनों को नहीं खलेगी रोडवेज बसों की कमी

Sat, 02 Nov 2024 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 02 Nov 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Sisters will not miss roadways buses on Bhaiya Dooj
पिथौरागढ़। भैया दूज पर भले ही बहनों को भाई के घर जाने के लिए रोडवेज बसों में निशुल्क सफर का लाभ नहीं मिलेगा लेकिन उन्हें इनकी कमी नहीं खलेगी। भैया दूज पर निगम जिले की आंतरिक सड़कों के साथ ही टनकपुर और हल्द्वानी रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। छह से अधिक अतरिक्त बसें इन रूटों पर दौड़ेंगी इनमें बहने सफर कर सकेंगी।
विज्ञापन

आज भैया दूज पर्व मनाया जाएगा। पिथौरागढ़ डिपो ने भी भैया दूज पर बहनों को राहत देने की तैयारी पूरी कर ली है। निगम के मुताबिक जिले की आंतरिक सड़कों के साथ ही टनकपुर, हल्द्वानी रूट पर छह अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में पूर्व में संचालित रूट पर अतिरिक्त बसें दौड़ाई जाएंगी। अधिकारियों के मुताबिक भैया दूज पर बहनें समय पर भाई के घर पहुंच सके और समय पर उनकी वापसी हो सके इसके लिए सुबह और शाम को चार अतिरिक्त बसों के संचालन का निर्णय लिया गया है। वहीं टनकपुर और हल्द्वानी रूट पर दो अतिरिक्त बसों का संचालन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
दिवाली के बाद दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी अतिरिक्त बसें
पिथौरागढ़। दिवाली के बाद प्रवासियों का अपने कार्यक्षेत्र में लौटना शुरू होगा। ऐसे में डिपो ने भी उन्हें राहत पहुंचाने की तैयारी पूरी कर ली है। अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली और देहरादून रूट पर यात्रियों का अधिक दबाव रहता है। ऐसे में इन रूटों पर चार अतिरिक्त बसों का संचालन होगा। राहत की बात यह है कि डिपो को मिली छह नई बसें भी दिल्ली रूट पर संचालित हो रही हैं।

एआरएम रवि शेखर कापड़ी का कहना है कि भैया दूज पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा इसकी तैयारी पूरी है। जिस रूट पर यात्रियों का अधिक दबाव होगा उस रूट पर अतिरिक्त बस भेजी जाएगी। दिवाली के बाद यात्रियों का दबाव बढ़ेगा इसके लिए भी डिपो की तैयारी पूरी है।

जियाउद्दीन की पत्नी और बच्चे।

जियाउद्दीन की पत्नी और बच्चे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed